{"_id":"626d54fc870c9f2bf107143c","slug":"fire-broke-out-in-the-cold-store-of-kishanpura-s-isolate-company-raw-and-finished-goods-burnt-to-ashes","type":"story","status":"publish","title_hn":"बद्दी: किशनपुरा की आइसोलेट कंपनी के कोल्ड स्टोर में भड़की आग, कच्चा और तैयार माल जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बद्दी: किशनपुरा की आइसोलेट कंपनी के कोल्ड स्टोर में भड़की आग, कच्चा और तैयार माल जलकर राख
Sat, 30 Apr 2022 08:58 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 30 Apr 2022 08:58 PM IST
सार
कंपनी के आगे कबाड़ में अचानक धुआं उठने लगा। कूड़े के ढेर में प्लास्टिक होने से आग तेजी से फैल गई और साथ लगता प्लांट भी इसकी चपेट में आ गया। आग लगते ही कंपनी ने फायर हाइड्रेंट से आग बुझाने का कार्य किया लेकिन तेजी से फैलती आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
कंपनी के कोल्ड स्टोर में भड़की आग
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के बद्दी में किशनपुरा स्थित कोल्ड स्टोर के पैनल और टीन की शीट बनाने वाली कंपनी आइसोलेट के पीयू प्लांट में अचानक लग गई। आग से करोड़ों रुपये का नुकसान हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। जानकारी के अनुसार शाम करीब साढ़े चार बजे कंपनी के आगे कबाड़ में अचानक धुआं उठने लगा। कूड़े के ढेर में प्लास्टिक होने से आग तेजी से फैल गई और साथ लगता प्लांट भी इसकी चपेट में आ गया।
विज्ञापन
आग लगते ही कंपनी ने फायर हाइड्रेंट से आग बुझाने का कार्य किया लेकिन तेजी से फैलती आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। इस दौरान अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया। अग्निशमन अधिकारी कुलदीप ठाकुर के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाने में जुट गई। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस बीच पूरा शेड और प्लांट में रखा तैयार और कच्चा माल जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
अग्निशमन अधिकारी कुलदीप ठाकुर ने बताया कि इस कंपनी के दो दवा उद्योग भी थे जिसे सुरक्षित बचा लिया गया। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पीयू प्लांट अलग से बना था जिससे आग दूसरी तरफ नहीं जाने दी गई। जिस समय प्लांट में आग लगी, उस समय इसमें कुछ कर्मचारी काम कर रहे थे लेकिन उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। मानपुरा के थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि आग लगने का कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन