फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fire broke out in shopes at sheelghat jubbal shimla himachal

शिमला: जुब्बल के शीलघाट में आग से तीन दुकानें राख, लाखों का नुकसान

Thu, 18 Feb 2021 09:46 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, रोहडू़
अमर उजाला नेटवर्क, रोहडू़ Published by: Krishan Singh Updated Thu, 18 Feb 2021 09:46 PM IST
विज्ञापन
fire broke out in shopes at sheelghat jubbal shimla himachal
शीलघाट बाजार में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में तहसील जुब्बल के तहत खड़ापत्थर से करीब सात किलोमीटर दूर शीलघाट बाजार में गुरुवार शाम आग से तीन दुकानें जलकर राख हो गईं। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हुई। प्रारंभिक सूचना के मुताबिक आग से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे की है जब बाजार की एक दुकान में किसी कारणवश दुकान में आग लग गई। उस समय बाजार बाजार बंद हो गया थज्ञ।

विज्ञापन


सर्दियों के मौसम में बाजार की सभी दुकानें सात बजे बंद हो जाती हैं। इसी बीच खड़ापत्थर की ओर से वाहन में गांव की तरफ जा रहे कुछ लोगों ने दुकान से आग की लपटें उठती हुई देखी थीं।  उन्होंने दुकान में आग लगने की घटना की सूचना गांव के लोगों को दी। शीलघाट बाजार गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर है। करीब साढ़े आठ बजे जुब्बल से दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया। रोहडू से भी फायर टेंडर को आग पर काबू पाने के लिए मौके पर रवाना किया गया। आग के कारण गैस के कई गैस सिलिंडर भी फट गए।
विज्ञापन


इससे आग और भड़क गई।  सूचना के मुताबिक आग लगने से दुकानदार शेरू, नरेंद्र सिंह और मोहन सिंह रैटोला की तीन दुकानें जलकर राख हो गई हैं। रात तक गांव के लोग और दमकल विभाग के कर्मचारी आग पर काबू पाने के प्रयास में लगे रहे। एसडीएम बीआर शर्मा ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल वाहन मौके पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा आग पर काबू पाने के बाद ही नुकसान का आकलन लगाया जाएगा। आग से किसी प्रकार के जानी नुकसान की कोई सूचना नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed