फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fire broke out in medical college of igmc shimla

आईजीएमसी के मेडिकल कॉलेज में लगी आग, विद्यार्थियों ने भागकर बचाई जान

Wed, 17 Jul 2019 02:56 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 17 Jul 2019 02:56 PM IST
विज्ञापन
fire broke out in medical college of igmc shimla
- फोटो : ani

आईजीएमसी के मेडिकल कॉलेज हिस्टोपैथोलॉजी लैब में दोपहर 12:30 बजे अचानक आग भड़क गई। आग लगने से लैब के अंदर रखे कागज, मशीनें और दस्तावेज जलकर राख हो गए। इसके अलावा अन्य जरूरी उपकरण भी खराब हो गए। वहीं आग की घटना के बाद लैब में काम कर रहे तकनीशियन और विद्यार्थियों ने भागकर जान बचाई। दोपहर बाद घटी इस आगजनी की घटना से पूरे मेडिकल कॉलेज में अफरातफरी का माहौल रहा।

विज्ञापन


  मेडिकल कॉलेज की इस लैब में रोजाना सैकड़ों मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे जाते हैं । लेकिन बुधवार दोपहर 12:30 बजे के करीब मेडिकल कॉलेज के कमरा नंबर 406 में अलमारी गिर गई। इस कारण लैब में रखे केमिकल पदार्थ सेल्फ पर रखे ब्लोर के संपर्क में आ गए। इस कारण केमिकल ने आग पकड़ ली। अचानक आग भड़कने से लैब में काम कर रहे करीब 10 लोग मौके से बाहर भाग गए।
विज्ञापन


इस कारण कोई झुलसा नहीं। अस्पताल से करीब 12 बजकर 40 मिनट में आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को मिली। आग बुझाने के लिए अग्निशमन यंत्र का इस्तेमाल किया। मालरोड से अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां 15 मिनट में मौके पर पहुंच गई थी लेकिन इस बीच लैब में रखा सारा सामान जल चुका था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आग लगने की घटना के बाद मौके पर प्रबंधन भी पहुंचा। इस दौरान लैब से पूरे मेडिकल कॉलेज में धुआं फैल रहा था। मुख्य अग्नि शमन अधिकारी जेसी शर्मा ने बताया कि आग लगने की घटना जैसे ही मिली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। यह घटना शॉर्टसर्किट से हुई है। बताया कि जैसे ही अलमारी नीचे गिरी इस अलमारी में रखी जैली और एल्कोहल तथा अन्य केमिकल ने आग का रूप धारण कर लिया। 


नुकसान का नहीं हुआ आकलन : जनक
आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनकराज ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में पैथोलॉजी विभाग में आग लगी थी। मौके पर सुरक्षाकर्मी और दमकल विभाग को भेजा था। लैब में केमिकल पदार्थ हिटिंग अलाइनमेंट के संपर्क में आया गया था जिस कारण आग लगी। आग को बुझा लिया है। घटना में कितना नुकसान हुआ है इसका अभी आकलन नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed