फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   fire broke out in general store in Bithal village of Rampur loss of crores

Shimla News: रामपुर के बिथल में जनरल स्टोर में लगी आग, करोड़ों का नुकसान

Wed, 15 Feb 2023 04:42 PM IST
अभिषेक वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Published by: अभिषेक वर्मा Updated Wed, 15 Feb 2023 04:42 PM IST
सार

चौहान हार्डवेयर की तीन फार्मों में बुधवार सुबह करीब चार बजे फर्म की सातवें मंजिल में रखे फोम में आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने टिंबर फैक्ट्री, फोम, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक और पेंट सहित अन्य सामग्री को अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन
fire broke out in general store in Bithal village of Rampur loss of crores
जनरल स्टोर में लगी भीषण आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला शिमला के कुमारसैन उपमंडल के तहत बिथल में बुधवार सुबह जनरल स्टोर में आग लगने से करोड़ों की संपत्ति जल गई है। इस घटना में चार बहुमंजिला भवन जमींदोज हो गए हैं। करीब पांच बीघा में फैली टिंबर फर्म, फोम, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़े, पेंट, किराना और लकड़ी का सामान देखते ही देखते आग की चपेट में आकर राख हो गया।

विज्ञापन


आग की घटना सुबह चार बजे की है। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग, एनडीआरएफ, प्रशासन और स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घटना में करोड़ों की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। मौके पर राजस्व विभाग की टीम नुकसान का जायजा लेने में जुटी हुई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस थाना कुमारसैन से मिली जानकारी के मुताबिक नेशनल हाईवे पांच बिथल स्थित चौहान हार्डवेयर की तीन फार्मों में बुधवार सुबह करीब चार बजे फर्म की सातवें मंजिल में रखे फोम में आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने टिंबर फैक्ट्री, फोम, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक और पेंट सहित अन्य सामग्री को अपनी चपेट में ले लिया। सुबह करीब साढ़े पांच बजे आग की सूचना अग्निशमन विभाग रामपुर और कुमारसैन पुलिस थाना को दी गई।



इसके बाद रामपुर, आनी और कुमारसैन से दमकल वाहन, झाकड़ी और रामपुर परियोजना के सीआईएसएफ और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर सुबह 8:00 बजे काबू पाया गया, लेकिन तब तक तीनों फर्मों में रखी सामग्री पूरी तरह से आग की चपेट में आने से राख के ढेर में तबदील हो गई। सुबह 11:00 बजे एक बार फिर पेंट और लकड़ी में आग भड़की और आग ने फिर से भयानक रूप धारण कर दिया।

इसके बाद राहत दल फिर से आग बुझाने में जुट गया। तहसीलदार कुमारसैन रमेश राणा ने भी दोपहर घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि प्रशासन का दल नुकसान का आकलन करने में जुटा है। थाना प्रभारी कुमारसैन विलोचन नेगी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल, एनडीआरएफ और प्रशासन का दल राहत एवं बचाव कार्य कर रहा है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed