फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fire broke out in doctor house in sanjauli shimla

संजौली में डॉक्टर के घर में आग से लाखों का नुकसान

Thu, 17 Jan 2019 09:57 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Thu, 17 Jan 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
fire broke out in doctor house in sanjauli shimla
राजधानी के संजौली क्षेत्र में वीरवार को एक रिहायशी मकान के एटिक पर बने तीन कमरों और एक किचन में अचानक आग भड़क गई। इससे कमरों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग ने किचन को भी अपनी आगोेश में ले लिया।
विज्ञापन


आग की लपटें इतनी भयंकर थीं कि सिलेंडर से गैस का रिसाव शुरू हो गया। सूचना मिलते ही माल रोड और छोटा शिमला से गए अग्निशमन विभाग के बचाव दल ने मौके पर पहुंच कर आग को शांत किया। जान जोखिम में डालकर जलते हुए सिलेंडर को बाहर निकाल कर बड़ा हादसा होने से टाल दिया।  
विज्ञापन


आग की इस घटना में पूरे एटिक फ्लोर में करीब आठ लाख से अधिक का सामान, खिड़की दरवाजे और फर्नीचर सब जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। मकान कैंसर अस्पताल के विभागाध्यक्ष डॉ. मनीष गुप्ता का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका परिवार निचली मंजिल में रहता था जबकि आग ऊपरी मंजिल में लगी। सुबह करीब पौने आठ बजे जब आसपास के लोगों ने आग की लपटों को उठते हुए देखा तो उन्होंने डॉ. मनीष के परिवार को इसकी सूचना दी। 

लाइन बिछाकर आग बुझाने काम शुरू किया

इसके बाद अग्निशमन विभाग को सूचित किया। 8.02 बजे की गई कॉल के चंद मिनट बाद ही माल रोड और छोटा शिमला फायर स्टेशन से अग्निशमन अधिकारी डीसी शर्मा की अगुवाई में बचाव दल मौके पर पहुंचा। सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण मुश्किल से अग्निशमन वाहनों को मौके तक पहुंचाया गया।

जवानों ने हाइड्रेंट और वाटर टेंडर से लाइन बिछाकर आग बुझाने काम शुरू किया तथा करीब डेढ़ घंटे तक चले आग बुझाने काम के बाद उठती लपटों को शांत कर दिया। डीसी शर्मा ने बताया कि सिलेंडर से उठ रही लपटों के बावजूद धुएं के बीच होकर उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और आग को शांत किया।

आग बुझाते समय जवानों को तीन सोने के कड़े और एक महिला का पर्स मिला जिसे मालिक के सुपुर्द कर दिया। सुबह नौ बजे शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज और स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्यों को जायजा लिया।

इसके अलावा मेयर कुसुम सदरेट और उप महापौर राकेश शर्मा ने भी मौके पर जाकर घटना का जायजा लिया। मेयर जेई को मौके से कचरे को जल्द उठवाने के आदेश दिए। जिला प्रशासन ने प्रभावित परिवार को 50 हजार की फौरी राहत दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed