फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Fire broke out in a house in Manimahesh Colony of Kuthar Khurd, loss of Rs 50 thousand

Una News: कुठार खुर्द की मणिमहेश कॉलोनी के घर में लगी आग, 50 हजार का नुकसान

Tue, 17 Oct 2023 05:31 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Tue, 17 Oct 2023 05:31 PM IST
सार

प्रदेश के ऊना जिला मुख्यालय के समीप कुठार खुर्द की मणिमहेश कॉलोनी में मंगलवार दोपहर को आग भड़क गई। घटना के दौरान घर में कोई सदस्य नहीं था।

विज्ञापन
Fire broke out in a house in Manimahesh Colony of Kuthar Khurd, loss of Rs 50 thousand
मकान में भड़की आग(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला मुख्यालय के समीप कुठार खुर्द की मणिमहेश कॉलोनी में मंगलवार दोपहर को आग भड़क गई। घटना के दौरान घर में कोई सदस्य नहीं था। इस दौरान करीब घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम ने कुठार खुद पहुंचकर आग पर समय रहते काबू पाया। इस घटना में करीब 50 हजार के नुकसान का आकलन किया गया है। शहर के साथ लगते कुठार खुर्द में एक मकान में दोपहर 2:00 बजे के करीब आग लगी। घर में आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलने पर टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। आग के चलते बेडरूम में रखा सामान जलकर राख हो गया। इसके अलावा घर में पूजा के लिए बनाया मंदिर भी पूरी तरह से जल गया।

विज्ञापन


मंदिर में जलाई ज्योति से भड़की आग
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आग लगने की घटना के दौरान घर में कोई सदस्य नहीं था। परिवार के सदस्य सुबह ही अपने निजी काम के चलते घर से बाहर गए हुए थे। इस दौरान मंदिर में जलाई ज्योति से आग भड़क गई। अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पहले तो आग पर काबू पाया। इस दौरान स्टेशन फायर ऑफिसर नितिन धीमान, लीडिंग फायरमैन सुरेश कुमार, फायरमैन हैप्पी, अश्वनी कुमार व चालक गुरबाग सिंह मौके पर मौजूद रहे। स्टेशन फायर अधिकारी नितिन धीमान ने बताया कि मंगलवार दोपहर को कुठार कलां निवासी संजीव दत्ता  के घर में आग लगने की सूचना मिली। इस पर टीम ने मौके पर जाकर आग पर काबू पाया। इस घटना में करीब 50 हजार रुपये नुकसान का आकलन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed