{"_id":"5bd483d7bdec2269b059c951","slug":"fire-broke-out-in-a-house-in-kullu-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशाला में भड़की आग, 10 लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशाला में भड़की आग, 10 लाख का नुकसान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 27 Oct 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझी घाटी में एक गोशाला में आगजनी की घटना सामने आई है। आग से 10 लाख की संपत्ति के नुकसान का आकलन किया गया है। अभी तक आगजनी के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
दमकल विभाग से प्राप्त जानकारी मुताबिक उन्हें देर शाम फोन पर सूचना मिली कि शिरढ़ से खरोटल गांव में गिरधारी लाल शर्मा की गोशाला में अचानक आग लग गई है।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग के फायर फाइटर घटनास्थल की ओर रवाना हो गए, लेकिन खस्ताहाल सड़क पर 20 किलोमीटर दूर घटनास्थल तक पहुंचने में दमकल विभाग को करीब एक घंटा लग गया। इतने में गोशाला राख हो चुकी थी।
विज्ञापन
दमकल विभाग ने बताया कि यह लकड़ी का छह कमरे की गोशाला थी। इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। गोशाला में आग लगने के समय चार गाएं बंधी थीं। जिन्हें आग लगने के तुरंत बाद कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित स्थान तक पहुंचा गया ।
विज्ञापन
एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि आगजनी की घटना के पीछे रहे कारणों की छानबीन की जा रही है। वहीं डीसी कुल्लू यूनस ने बताया कि आगजनी से हुए नुकसान का सही आकलन करने को कहा गया है।