{"_id":"5c55977cbdec22090f3fb989","slug":"fire-broke-in-car-in-reckong-peo-kinnaur-himachal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खड़ी कार में भड़की आग, देखते ही देखते जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़ी कार में भड़की आग, देखते ही देखते जलकर राख
Sat, 02 Feb 2019 06:43 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रिकांगपिओ (किन्नौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रिकांगपिओ (किन्नौर)
Published by: ashok chauhan
Updated Sat, 02 Feb 2019 06:43 PM IST
विज्ञापन
किन्नौर जिला मुख्यालय में शनिवार को एक खड़ी कार में अचानक आग भड़क गई। इस घटना में कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई। इस घटना में लाखों का नुकसान हुआ है। वहीं, पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह रिकांगपिओ क्षेत्रीय अस्पताल के समीप खड़ी एक जाइलो कार संख्या एचपी 52-3932 में अचानक आग लग गई। इस आग से गाड़ी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
वाहन मालिक अमर चंद पुत्र छेरिंग गांव बारंग किन्नौर ने बताया कि वह अपने किराए के मकान से गाड़ी की ओर आ रहा था कि अचानक उसकी गाड़ी से धुआं निकलता देख वह परेशान हो गया। देखते ही देखते पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
Trending Videos
अग्निशमन केंद्र रिकांगपिओ से मात्र दो किलोमीटर की दूरी पर घटना
आसपास के लोग जब कार में लगी आग को बुझाने का प्रयास करने पहुंचे तो आग काफी भड़क चुकी थी और उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। अग्निशमन केंद्र रिकांगपिओ से मात्र दो किलोमीटर की दूरी पर होने के बावजूद दल का कोई दमकल वाहन समय पर घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाया।
यदि समय रहते वाहन पहुंचता तो वाहन में लगी आग पर काबू पाय जा सकता था। सूचना के मुताबिक घटना के समय अग्निशमन केंद्र रिकांगपिओ का टेलीफोन भी नहीं चल रहा था। इसके चलते उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
अग्निशमन केंद्र रिकांगपिओ के कमांडेंट सुरेश कुमार ने बताया कि बर्फबारी के कारण टेलीफोन में दिक्कतें पेश आ रही हैं। उन्हें आग लगने की सूचना काफी देर बाद मिली, जिसके बाद दल के जवान मौके पर पहुंच गए थे।