{"_id":"f690bd68629c4822da1e77dfe1c450ae","slug":"fire-brigade-employees-will-get-diwali-bonus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीठी होगी फायर कर्मियों की दिवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीठी होगी फायर कर्मियों की दिवाली
अनिल पटियाल/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Sun, 28 Sep 2014 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मियों में आगजनी की घटनाओं के दौरान जान जोखिम में डालकर करोड़ों की संपत्ति बचाने में अहम भूमिका निभाने वाले प्रदेश के अग्निशमन विभाग के फायर कर्मियों की दिवाली पहले से ज्यादा मीठी होगी। इन्हें दिवाली से पहले लंबे समय से लटके 4-9-14 के वित्तीय लाभ की राशि मिलेगी।
विज्ञापन
इसके लिए उच्च अधिकारियों ने निर्देश जारी किए हैं। प्रदेश भर के अग्निशमन केंद्रों में सेवाएं दे रहे फायर कर्मियों को अभी तक 4-9-14 का लाभ नहीं मिला है। 265 फायर कर्मी इसका लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि प्रदेश फायर कर्मी यूनियन ने इस मुद्दे को कई बार विभाग के समक्ष रखा, लेकिन उचित कदम नहीं उठाए गए। अब विभाग ने पात्र कर्मियों की सूची तैयार कर प्रदेश के हर जिले में कमांडेंट को भेज दी है। निर्देश दिए हैं कि जल्द इस राशि का लाभ इन कर्मियों को दिया जाए।
विज्ञापन
यह कहते हैं अधिकारी
चीफ फायर ऑफिसर शिमला भूपाल सिंह चौहान का कहना है कि जिला स्तर पर ऑर्डर कर दिए हैं। प्रदेश के 265 फायर कर्मियों को 4-9-14 लाभ मिलेगा। दिवाली से पूर्व राशि मिल जाएगी। इसके बारे निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
यह बोले प्रदेश अध्यक्ष
प्रदेश फायर कर्मी यूनियन के अध्यक्ष प्रकाश चंद का कहना है कि सरकार ने 4-9-14 का लाभ जारी कर दिया है। वहीं, विभाग ने भी जिला स्तर पर इसे भेज दिया है। कर्मियों को जल्द यह लाभ मिलेगा। कई बार विभाग को इस बारे में अवगत करवाया गया था।