फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Fire breaks out in warehouse in Gunnughat, Nahan, loss worth lakhs

Sirmour News: नाहन के गुन्नूघाट में गोदाम में भड़की आग, लाखों का नुकसान

Thu, 29 Feb 2024 03:20 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी , नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी , नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 29 Feb 2024 03:20 PM IST
सार

जिला मुख्यालय नाहन के गुन्नूघाट में गुरुवार दोपहर एक गोदाम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। 

विज्ञापन
Fire breaks out in warehouse in Gunnughat, Nahan, loss worth lakhs
नाहन के गुन्नूघाट में आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के गुन्नूघाट में गुरुवार दोपहर एक गोदाम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही एसडीएम नाहन सलीम आजम भी मौके पर पहुंचे और आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान आसपास के भवनों को तुरंत खाली करवा लिया गया और अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि गोदाम में फेविकोल आदि केमिकल बनाने से संबंधित सामान रखा हुआ था। जिससे आग और भड़क गई। आग लगने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। 

विज्ञापन


 जानकारी के अनुसार शहर के गुन्नूघाट में एक दुकानदार की ओर से अपने सामान को रखने के लिए स्टोर बनाया हुआ था। अधिकतर समय बंद ही रहता था। स्टोर में गुरुवार दोपहर को अचानक आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही दमकल दस्ते मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।  एसडीएम नाहन सलीम आजम ने बताया कि जैसे ही गोदाम में आग लगने की जानकारी मिली, आसपास के भवनों को खाली करवाया गया ताकि कोई नुकसान न हो। उन्होंने बताया कि आग केमिकल से संबधित वस्तुओं से ज्यादा भड़की और इस दौरान काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया और कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed