फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Fire Breaks Out in Tin-Roofed House in Kinnaur

Himachal News: किन्नौर में टीनपोश आवास में लगी आग, दो मजदूरों की जिंदा जलने से मौत

Wed, 06 May 2026 11:13 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, सांगला (किन्नौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सांगला (किन्नौर) Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 06 May 2026 11:13 PM IST
सार

सांगला के काशंग हाइड्रो प्रोजेक्ट में मंगलवार रात टीनपोश मजदूर आवास में आग लगने से उत्तराखंड के रणजीत कुमार और नेपाल के जगत वारे जिंदा जल गए। एक अन्य मजदूर समय रहते बाहर निकलकर बच गया, शॉर्ट सर्किट को आग का कारण बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Fire Breaks Out in Tin-Roofed House in Kinnaur
टीनपोश आवास में आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किन्नौर स्थित काशंग हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट के मजदूरों की आवासीय कॉलोनी में टीन पोश आवास में आग लगने से दो मजदूर जिंदा जल गए। जबकि इसी टीन पोश आवास में सो रहे तीसरे मजदूर ने समय रहते बाहर निकल कर अपनी जान बचा ली। जान गंवाने मजदूर उत्तराखंड और नेपाल के हैं। रिकांगपिओ थाना पुलिस मामले में जांच कर रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 1:30 बजे मजदूरों के टीनपोश आवास में अचानक आग लग गई। जब तक अंदर सो रहे मजदूरों को आग लगने का आभास हुआ तब वह पूरे आवास में फैल गई थी। आवास के दरवाजे के पास सो रहा एक मजदूर बाहर निकलने में कामयाब रहा, जबकि दो मजदूर आग की चपेट में आ गए। 
विज्ञापन


अन्य मजदूरों ने आग बुझाने की कोशिश शुरू की, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक दोनों मजदूर बूरी तरह से झूलस चुके थे। दोनों को रिकांगपिओ अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। जान गंवाने वाले मजदूरों की पहचान रणजीत कुमार(32) निवासी गांव टूरका जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड और जगत वारे (31) निवासी नेपाल के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल का निरीक्षण एसएफएल की टीम ने भी किया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। फिलहाल, पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक किन्नौर सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed