फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   fir on former District Treasury Officer for embezzlement financial benefits of 1.69 crore

Sirmour: 1.69 करोड़ के गबन पर सिरमौर के पूर्व जिला कोषाधिकारी पर केस

Tue, 26 Jul 2022 10:37 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 26 Jul 2022 10:37 PM IST
सार

पुलिस अधीक्षक सिरमौर ओमापति जमवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि विभागीय शिकायत के आधार पर पूर्व डीटीओ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
fir on former District Treasury Officer for embezzlement  financial benefits of 1.69 crore
एफआईआर(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करोड़ों रुपये की गड़बड़ी को लेकर हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पूर्व जिला कोषाधिकारी पर पुलिस थाना नाहन में मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि अपने कार्यकाल के दौरान डीटीओ ने 1.69 करोड़ रूपये का गबन किया। उन्होंने पेंशनरों के वित्तीय लाभ को अपने परिवार के सदस्यों के बैंक खातों में जमा किया। इस मामले की विभागीय जांच के बाद तत्कालीन डीटीओ के खिलाफ मंगलवार को पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार मामला 2012 से 2018 तक नाहन में रहे जिला कोषाधिकारी सतीश कुमार से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि आरोपी अधिकारी ने ई पेंशन सॉफ्टवेयर में अपनी शक्तियों का दुरुपयोग कर पेंशनरों के फर्जी वित्तीय लाभ तैयार किए। पेंशनरों  को उनकी पेंशन ऑनलाइन डाली थी, लेकिन अन्य फर्जी वित्तीय लाभ तैयार कर पैसा परिवार के सदस्यों के खातों में डाला जाता रहा। विभाग को जब वित्तीय गड़बड़ी की आशंका हुई तो अपने स्तर पर मामले की जांच की गई। लिहाजा, पूर्व डीटीओ की शिक्षिका पत्नी का बैंक खाते के साथ बेटे और बेटी के खाते भी जांच के दायरे में रखे।

विज्ञापन


विभागीय जांच के दौरान नाहन कोषागार से भी रिकॉर्ड खंगाला गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त ने प्रधान सचिव शिक्षा को भी पत्र लिखा। आंतरिक जांच के आधार पर जिला कोषागार कार्यालय की ओर से पुलिस को सौंपी शिकायत के बाद तत्कालीन जिला कोषाधिकारी के खिलाफ पुलिस थाना नाहन में धारा 409 और 420 आईपीसी (गड़बड़ी और दुर्विनियोजन) के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया है। इस मामले में विभाग ने शिकायत में आरोप लगाया है कि तत्कालीन डीटीओ ने करोड़ों रुपये की राशि का गबन किया। पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) के खातों से 1.69 करोड़ रुपये अवैध रूप से अपने परिवार के सदस्यों के बैंक खातों में जमा किए गए। पुलिस अधीक्षक सिरमौर ओमापति जमवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि विभागीय शिकायत के आधार पर पूर्व डीटीओ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी अधिकारी वर्तमान में हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान(हिपा) शिमला में उप निदेशक के पद पर तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed