फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   FIR lodging facilities will be available in 100 police posts of Himachal

रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए नहीं काटने पड़ेंगे थानों के चक्कर, पुलिस चौकियों में भी मिलेगी सुविधा

Thu, 05 Sep 2019 05:52 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 05 Sep 2019 05:52 PM IST
विज्ञापन
FIR lodging facilities will be available in 100 police posts of Himachal
- फोटो : अमर उजाला

अपने साथ हुए अपराध की प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज करवाने के लिए अब आम लोगों को थानों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। हिमाचल पुलिस प्रदेश की 100 पुलिस चौकियों में एफआईआर दर्ज करने की सुविधा मुहैया कराने जा रही है।

विज्ञापन


इससे दूरदराज इलाकों में रहने वाले लोगों को कई किलोमीटर दूर स्थित थाने की बजाय पास की ही पुलिस चौकी पर यह सुविधा मिलेगी। केंद्र सरकार से प्रदेश पुलिस को आधुनिकीकरण के लिए 50 करोड़ रुपये मिले हैं, जिससे हिमाचल पुलिस इस कवायद को अमलीजामा पहनाने जा रही है।
विज्ञापन


डीजीपी सीताराम मरडी ने यह जानकारी गुरुवार  को पुलिस मुख्यालय में दक्षिण रेंज के अंतर्गत आने वाले शिमला, सिरमौर, सोलन, बद्दी और किन्नौर पुलिस जिलों के सभी थाना प्रभारियों, एसडीपीओ, एडिशनल एसपी और एसपी के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में 13078 अभियोग पंजीकृत हुए

डीजीपी ने बताया कि प्रयास यह भी किए जा रहे हैं कि पुलिस के कांस्टेबलों को चालान करने के बाद मौके पर ही चालान का जुर्माना वसूलने की भी इजाजत दी जाए। इससे पहले डीजीपी ने बताया कि सभी पुलिस अधिकारियों को कहा गया है कि वह पुलिस में अपना बयान दर्ज कराने वालों के बयान की वीडियोग्राफी भी की जाएगी और उसे साक्ष्य के तौर पर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

इससे पुलिस को बयान देने के बाद कोर्ट में पलटने की गुंजाइश भी नहीं होगी। डीजीपी ने कहा कि अपराध होने से रोकने के साथ साथ उनके खुलासे और अपराधियों की गिरफ्तारी पर भी खास ध्यान दिया जा रहा है। डीजीपी ने बताया कि 31 अगस्त तक प्रदेश में 13078 अभियोग पंजीकृत हुए जबकि 2018 में इस अवधिक में 13381 अभियोग पंजीकृत हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed