फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fir in beaten case

Shimla News: हिंदू संघर्ष समिति के सह संयोजक पर हमले का आरोप

Tue, 09 Jun 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
fir in beaten case
शिमला। राजधानी के संजौली क्षेत्र में हिंदू संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश के सह संयोजक मदन ठाकुर पर कथित हमले का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में मदन ठाकुर ने बताया कि वह युवती के पिता के आग्रह पर अपने साथियों के साथ युवकों से बातचीत करने गए थे। बातचीत के दौरान अजीम और आफताब नामक युवकों ने धक्का-मुक्की और मारपीट करने का प्रयास किया। धक्का लगने से नीचे गिर गया जिससे दाहिने हाथ में गंभीर चोट आई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने घायल को चिकित्सीय परीक्षण के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा। मेडिकल जांच रिपोर्ट में चिकित्सकों ने दाहिने हाथ में फ्रैक्चर पाया जिसे गंभीर प्रकृति की चोट बताया गया है। एमएलसी रिपोर्ट और शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की 117(2) और 115(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed