फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   fir filed against three accused of theft of cock on the order of CM helpline in jawalamukhi kangra himachal

मुर्गा चोरी होने पर पुलिस थाने में नहीं हुई सुनवाई तो महिला ने सीएम हेल्पलाइन पर की शिकायत, तीन पर केस

Mon, 20 Sep 2021 08:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, ज्वालामुखी (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 20 Sep 2021 08:19 PM IST
सार

रत्नी देवी का निजी पोल्ट्री फार्म है। बीते 11 सितंबर को रत्नी देवी के पोल्ट्री फार्म से मुर्गा चोरी हो गया था। इस पर महिला ने पुलिस थाने में इसकी शिकायत दी और बताया कि तीन लोगों ने मुर्गा चोरी किया है और आगे भी वे चोरी कर सकते हैं। इसलिए उनके खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया जाए लेकिन पुलिस ने इस मामले को हल्के में लिया और शिकायत दर्ज नहीं की। 

विज्ञापन
fir filed against three accused of theft of cock on the order of CM helpline in jawalamukhi kangra himachal
मुर्गा चोरी के मामले में तीन पर केस(फाइल) - फोटो : file photo

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी क्षेत्र में एक अनोखा मामला सामने आया है। मामले में एक महिला ने मुर्गा चोरी के मामले में तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। जानकारी के अनुसार ज्वालामुखी क्षेत्र के सुंधगल गांव की रत्नी देवी की ओर से सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद पुलिस कार्रवाई कर रही है। दरअसल, रत्नी देवी का निजी पोल्ट्री फार्म है। बीते 11 सितंबर को रत्नी देवी के पोल्ट्री फार्म से मुर्गा चोरी हो गया था। इस पर महिला ने पुलिस थाने में इसकी शिकायत दी और बताया कि तीन लोगों ने मुर्गा चोरी किया है और आगे भी वे चोरी कर सकते हैं। इसलिए उनके खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया जाए लेकिन पुलिस ने इस मामले को हल्के में लिया और शिकायत दर्ज नहीं की।

विज्ञापन


इस पर खफा महिला ने सीएम हेल्पलाइन पर कॉल कर मामले की पूरी सूचना दी। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के निर्देश पर स्थानीय पुलिस को इस मामले पर कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज करनी पड़ी। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर किया है। थाना प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि महिला ने पहले शिकायत पंचायत प्रधान को दी थी। उसके बाद थाना में शिकायत पहुंची। फिर ज्वालामुखी पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया था। महिला ने सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत कर दी थी। कुल मिलाकर एक मुर्गे ने तीन लोगों के खिलाफ मामला आखिरकार दर्ज करवा ही दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed