फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Financial transactions in the Post Offices can now be made with mobile app

डाकघरों में अब मोबाइल ऐप से कर सकेंगे लेन-देन

Tue, 26 Mar 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh उमेश कुमार शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर
उमेश कुमार शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 26 Mar 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
Financial transactions in the Post Offices can now be made with mobile app
सांकेतिक तस्वीर

इंडियन पोस्टल पेमेंट बैंकों से जुड़े डाकघरों के उपभोक्ता अब मोबाइल ऐप आईपीपीबी से वित्तीय लेन-देन कर सकेंगे। अन्य मोबाइल ऐप की तर्ज पर आईपीपीबी (इंडियन पोस्ट पेमेंट्स बैंक) से भी उपभोक्ता एफडी, पीपीएफ, बिल भुगतान और रिचार्ज की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन


यह ऐप से कई तरह के वित्तीय लेन-देन कर सकते हैं। हालांकि, कई निजी ऐप भी इस तरह की सुविधाएं देते हैं लेकिन इनसे ठगी का अंदेशा रहता है। 
इंडियन पोस्टल पेमेंट बैंक से जुड़े उपभोक्ताओं को पहले अपने मोबाइल के गूगल प्ले स्टोर से ऐप का डाउनलोड करना होगा।

इसके बाद इसमें अपना अकाउंट नंबर, कस्टमर आईडी और रजिस्टर मोबाइल नंबर डालना होगा। इसके बाद उपभोक्ता को मोबाइल पर ओटीपी मिलेगा। साथ ही उपभोक्ता को मोबाइल बैंकिंग पर्सनल वेरिफिकेशन नंबर सेट करना होगा। बाद में ओटीपी डलेगा। इसके बाद यह ऐप काम करना शुरू कर देगा। 

विज्ञापन

सुकन्या और डिश का भुगतान भी होगा

बीते वर्ष ही देशभर में इंडियन पोस्टल पेमेंट बैंक खुले हैं। डाक विभाग मंडल हमीरपुर के प्रवर अधीक्षक भवानी प्रसाद ने कहा कि मोबाइल ऐप आईपीपीबी से पोस्टल पेमेंट बैंक से जुड़े उपभोक्ता विभिन्न वित्तीय लेन-देन कर सकते हैं। हिमाचल में अभी तक इंडियन पोस्टल पेमेंट बैंक से हजारों उपभोक्ता जुड़ चुके हैं। 

इस ऐप के जरिये अकाउंट बैलेंस की जांच, अकाउंट स्टेटमेंट, करंट अकाउंट की चेकबुक के लिए आवेदन, बैंक में फंड ट्रांसफर, बिजली, पानी सहित अन्य बिल और मोबाइल पर डिश रिचार्ज, पब्लिक प्रोविडेंट फंड जमा, सुकन्या समृद्धि योजना की किस्त का भुगतान और एफडी भुगतान आदि की सुविधा ले सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed