{"_id":"606081ec8ebc3e591536ec2b","slug":"financial-aid-for-ex-servicemen-children-s-education-by-himachal-sainik-kalyan-vibhag","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिकों के बच्चों को पढ़ाई के लिए सहायता देगा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सैनिकों के बच्चों को पढ़ाई के लिए सहायता देगा विभाग
Mon, 29 Mar 2021 12:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर
उमेश कुमार शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
उमेश कुमार शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 29 Mar 2021 12:41 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनिक कल्याण विभाग हिमाचल प्रदेश के पूर्व सैनिकों के 501 बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रतिमाह एक हजार रुपये आर्थिक सहायता देगा। पढ़ाई के लिए सहायता राशि लेने के लिए सूबे के हवलदार रैंक तक के पूर्व सैनिकों के 501 बच्चों के आवेदन विभाग ने केंद्रीय सैनिक बोर्ड की स्वीकृति के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन
केएसबी से यह आवेदन जल्द ही स्वीकृत होंगे और बच्चों को प्रतिमाह एक हजार रुपये और वार्षिक कुल 12 हजार रुपये की सहायता राशि ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई के लिए मिलेगी। इसके अलावा प्रोफेशनल कोर्स करने वाले पूर्व सैनिकों के 61 बच्चों को विभाग प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना में छात्रवृत्ति देगा।
विज्ञापन
हवलदार रैंक तक के पूर्व सैनिकों के दो बच्चों को विभाग वार्षिक छात्रवृत्ति देता है। प्रोफेशनल कोर्स करने वाले लड़के को 30 हजार जबकि लड़की को 36 हजार रुपये की वार्षिक छात्रवृत्ति दी जाती है। इस वर्ष 61 बच्चों के आवेदन केएसबी को भेजे गए हैं। वहां से आवेदनों की स्वीकृति की सिफारिश की गई है। जल्द ही आवेदन स्वीकृत होने के बाद इन बच्चों को यह राशि जारी होगी।
विज्ञापन
इसके लिए वही बच्चे पात्र होते है जिनके अंक बीती कक्षा में साठ फीसदी से अधिक हों। उपनिदेशक सैनिक कल्याण विभाग हमीरपुर के स्क्वार्डन लीडर मनोज राणा ने कहा कि पढ़ाई के लिए वित्तीय सहायता के 501 जबकि प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना के लिए 61 आवेदन सही पाए गए हैं। जिन्हें स्वीकृति के केंद्रीय सैनिक बोर्ड के पास भेजा गया है।