धर्मशाला: जेल वार्डर भर्ती की अंतिम उत्तर कुंजी जारी, हर सीरीज के अभ्यर्थियों को मिले दो-दो ग्रेस मार्क्स
28 जुलाई को प्रदेशभर में जेल वार्डर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की थी। इसकी अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कारागार एवं सुधारात्मक सेवाएं विभाग हिमाचल प्रदेश ने 28 जुलाई को प्रदेशभर में जेल वार्डर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की थी। इसकी अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। ए, बी और सी सीरिज में हुई इस लिखित परीक्षा की हर सीरीज के अभ्यर्थियों को दो-दो ग्रेस मार्क्स मिले हैं। जानकारी के अनुसार, कारागार एवं सुधारात्मक सेवाएं विभाग हिमाचल प्रदेश की ओर से पहले पुरुष और महिला वार्डर के 91 पदों की भर्ती को लेकर ली गई लिखित परीक्षा की अस्थायी उत्तर कुंजी 31 जुलाई को जारी की थी। इस दौरान अभ्यर्थियों से इस उत्तर कुंजी से संबंधित आपत्ति या सुझाव तीन अगस्त तक देने को कहा था।
अब जेल वार्डर भर्ती के लिए करवाई गई लिखित परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। कारागार लाला लाजपत राय जिला एवं मुक्त सुधार गृह धर्मशाला के जेल अधीक्षक विकास भटनागर ने बताया कि अभ्यर्थी अंतिम उत्तर कुंजी को विभाग की वेबसाइट admis.nic.in/hpprisons/ से डाउनलोड कर सकते हैं। प्रोविजनल उत्तर कुंजी के संदर्भ में प्राप्त आपत्तियों के बाद अब अंतिम उत्तर कुंजी विभाग की वेबसाइट पर डाल दी गई है। अभ्यर्थी अंतिम उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर सकते हैं। अंतिम उत्तर कुंजी के बाद उत्तर कुंजी को लेकर कोई भी आपत्ति/अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।