फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Film festival started in Chhoti Kashi Mandi eminent personalities were honored

Mandi Film Festival: छोटी काशी में शुरू हुआ फिल्म फेस्टिवल, विभूतियों को किया गया सम्मानित

Thu, 27 Jun 2024 05:08 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 27 Jun 2024 05:08 PM IST
सार

जिला मंडी में चार दिवसीय हिमाचल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल आज से विधिवत रूप से शुरू हो गया। फिल्म फेस्टिवल के पहले दिन मंडी जिला की चार विभूतियों को लाइफ टाइम अचिवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
Film festival started in Chhoti Kashi Mandi eminent personalities were honored
चार दिवसीय हिमाचल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल आज से विधिवत रूप से शुरू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छोटी काशी के नाम से विख्यात मंडी शहर के संस्कृति सदन में चार दिवसीय हिमाचल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल आज से विधिवत रूप से शुरू हो गया। इस फिल्म फेस्टिवल को कला एंटरटेनमेंट द्वारा रत्न सिंह सर्राफ एंड संज के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। यह पहला मौका है जब मंडी में फिल्म फेस्टिवल का आयोजन हो रहा है। फिल्म फेस्टिवल का शुभारंभ एडीसी मंडी रोहित राठौर ने किया जबकि अभिनेता अखिलेंद्र मिश्रा और निर्देशक आदित्य होम विशेष रूप से मौजूद रहे।

विज्ञापन


फिल्म फेस्टिवल के पहले दिन मंडी जिला की चार विभूतियों को लाइफ टाइम अचिवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। इनमें लेखन एवं साहित्य के क्षेत्र में सुंदर लोहिया और कृष्ण कुमार नूतन, संगीत के क्षेत्र में सोम देव कश्यप और प्रसिद्ध रंगकर्मी प्रो. रमेश रवि का नाम शामिल है। इन सभी को शॉल, टोपी, स्मृति चिंह और नगद राशि प्रदान की गई। फिल्म फेस्टिवल में विशेष रूप से पहुंचे अभिनेता अखिलेंद्र मिश्रा ने छोटी काशी में इस तरह का प्रयास करने के लिए आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कला एंटरटेनमेंट और रत्न सिंह सर्राफ एंड संज की तरफ से राजा सिंह मल्होत्रा और मशहूर निर्देशक पवन शर्मा ने अन्य लोगों के साथ मिलकर जो प्रयास किया है, यदि ऐसे प्रयास हर शहर में शुरू हो जाएं तो इससे कला प्रेमियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। उन्होंने बेहतरीन आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी।
विज्ञापन


हिमाचल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बतौर मुख्यातिथि आए एडीसी मंडी रोहित राठौर ने इस आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पहली बार इस तरह का आयोजन होने से जहां लोगों को कई ऐसे फिल्में देखने को मिलेंगी जिन्हें देखने का कम ही मौका मिलता है। वहीं, स्थानीय रंगकर्मियों को भी इससे काफी कुछ सीखने का मौका मिलेगा। यह हिमाचल प्रदेश और विशेषकर मंडी के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजक राजा सिंह मल्होत्रा ने अपने संबोधन में कहा कि कला एंटरटेनमेंट को शुरू करने का यही उद्देश्य है कि कला के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच मिल सके। इसके साथ ही इस फिल्म फेस्टिवल को इस उद्देश्य के साथ आयोजित किया जा रहा है ताकि लोगों को यह पता चल सके कि एक फिल्म को बनाने के पिछे उसकी टीम की कितनी मेहनत रहती है और किस तरह से वह बनती है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी कला एंटरटेनमेंट की तरफ से यह प्रयास जारी रहेंगे। फिल्म फेस्टिवल के दौरान अभिनेता अखिलेंद्र मिश्रा, डायरेक्टर आदित्य होम, कलाकार सपना संड, गगन प्रदीप शर्मा और पिहू को भी सम्मानित किया गया। इस चार दिवसीय फिल्म फेस्टिवल में 40 फिल्में निशुल्क दिखाई जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed