फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Fight for supremacy between two groups of Himachal NonGazetted Employees Federation, know the whole matter

Shimla News: हिमाचल अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के दो गुटों में वर्चस्व की लड़ाई, जानें पूरा मामला

Thu, 26 Oct 2023 06:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 26 Oct 2023 06:38 PM IST
सार

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (त्रिलोक गुट) के ब्लॉक और जिला के चुनाव समाप्त होने के बाद अब शुक्रवार को राज्य कार्यकारिणी के चुनाव होने जा रहे हैं। दूसरे अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (प्रदीप गुट) ने पहले ही राज्य कार्यकारिणी बना ली है। दोनों गुट कर्मचारियों के समर्थन का दावा कर रहे हैं।

विज्ञापन
Fight for supremacy between two groups of Himachal NonGazetted Employees Federation, know the whole matter
हिमाचल अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के दोनों गुटों में सरकार से मान्यता को लेकर वर्चस्व की जंग छिड़ गई है। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (त्रिलोक गुट) के ब्लॉक और जिला के चुनाव समाप्त होने के बाद अब शुक्रवार को राज्य कार्यकारिणी के चुनाव होने जा रहे हैं। दूसरे अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (प्रदीप गुट) ने पहले ही राज्य कार्यकारिणी बना ली है। दोनों गुट कर्मचारियों के समर्थन का दावा कर रहे हैं। त्रिलोक गुट की राज्य कार्यकारिणी के चुनाव शुक्रवार को बागवानी निदेशालय सभागार में होगा।

विज्ञापन


इसमें प्रदेशभर से 1 हजार कर्मचारी भाग लेंगे। चुनाव के बहाने जिला और विभागीय एसोसिएशनों की उपस्थिति दर्ज करवाकर एकजुटता का परिचय देंगे। इस चुनाव के बाद महासंघ में मान्यता के लिए जंग शुरू होगी। सुबह 11 बजे कर्मचारी शिमला पहुंचेंगे। दोपहर 12:30 बजे चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी जो देर शाम तक चलेगी। महासंघ के कई पूर्व नेता भी इन चुनावों में मौजूद रहेंगे। चुनाव में पहले पिछली कार्यकारिणी का लेखा-जोखा रखा जाएगा। उसके बाद चुनावी प्रक्रिया शुरू होगी। वरिष्ठ पदाधिकारी इसमें अध्यक्ष, महासचिव और अन्य पदों के लिए नाम प्रस्तावित करेंगे।
विज्ञापन


चंद लोग कर रहे राज्य कार्यकारिणी के चुनाव : प्रदीप
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि यह चुनाव असंवैधानिक है। उनके न तो ब्लॉक स्तर पर चुनाव हुए और नहीं जिला स्तर पर चुनाव हुआ है। सीधे राज्य कार्यकारिणी के चुनाव कराए जा रहे हैं। ये चंद लोग कर्मचारियों को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रहे हैं। महासंघ का चुनाव हो चुका है जिसमें प्रदेशभर के कर्मचारियों की उपस्थिति में उन्हें अध्यक्ष चुना है। उन्होंने कहा कि पूर्व अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष एसएस जोगटा की अध्यक्षता में यह चुनाव हुआ है। पुरानी कार्यकारिणी को हाउस के समक्ष निरस्त कर दिया गया। कुछ स्वयंभू नेता लोकतांत्रिक तरीके से कराए चुनाव को मानने से इंकार कर रहे हैं। कर्मचारी महासंघ कर्मचारियों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से लगातार मिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed