फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fifty teacher awarded in Amar Ujala shikshak samman samaroh shimla

अमर उजाला ने नवाजे शिमला के 50 शिक्षक

Tue, 04 Sep 2018 09:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 04 Sep 2018 09:33 PM IST
विज्ञापन
fifty teacher awarded in Amar Ujala shikshak samman samaroh shimla

अमर उजाला के शिक्षक सम्मान समारोह में मंगलवार को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों और स्कूलों के बेहतरीन संचालन करने वाले प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


गेयटी थियेटर में आयोजित में समारोह में शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर 50 शिक्षकों को प्रशस्ती पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए। पोर्टमोर स्कूल की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और पहाड़ी नाटी की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। 
विज्ञापन


  विद्या पीठ के सहयोग से पहली बार आयोजित किए इस समारोह में पहुंचे शिक्षकों में उत्साह और खुशी नजर आई। शिक्षकों ने अमर उजाला की इस पहल की सराहना की। कहा कि इससे शिक्षकों को अपने शिक्षण कार्य को और बेहतर ढंग से करने का प्रोत्साहन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह आयोजन अन्य शिक्षकों के लिए भी प्रेरणा स्रोत साबित होगा। पोर्टमोर स्कूल के प्रधानाचार्य नरेंद्र सूद और लालपानी स्कूल के प्रधानाचार्य लेखराज भारद्वाज ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए यादगार है।

विद्या पीठ कोचिंग संस्थान के निदेशक रमेश शर्मा और रविंद्र अवस्थी ने समारोह में सम्मान पाने वाले शिक्षकों को बधाई दी। कहा कि शिक्षक समाज का निर्माता होता है, इस जिम्मेदारी को इन शिक्षकों ने बखूबी निभाया भी है।   

इनको मिला समारोह में सम्मान 

fifty teacher awarded in Amar Ujala shikshak samman samaroh shimla

अमर उजाला शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षा मंत्री के हाथों सम्मान पाने वालों में माउंट शिवालिक स्कू ल के मुकेश ठाकुर, शिमला प्रेजिडेंसी स्कूल की रुचि डोगरा, डीएवी स्कूल टुटू की अल्का ठाकुर, क्रिसेंट स्कूल टुटू से सुभाष चंद, बीएसएन स्कूल चक्कर की अल्का सनोरिया, ऑकलैंड हाउस स्कूल की निदेशिका सुनीता जॉन, डीएवी लक्कड़ बाजार प्रधानाचार्य कामना बेरी, डीएवी न्यू शिमला प्रधानाचार्य राकेश कुमार चंदेल, जेसीबी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की रेखा बाली, राजेश शर्मा, शिमला पब्लिक स्कूल से राकेश शर्मा और मोनाल पब्लिक स्कूल से निशा पांटा, रिता शर्मा को पुरस्कृत किया गया। 
   सिटी पब्लिक स्कूल से सरिता राप्टा, आईवीवाई इंटरनेशनल स्कूल से संतोष धोरटा, सरस्वती पैराडाइज स्कूल से मेघा चौहान, ब्लू बैल्स स्कूल से रजनी गोस्वामी, स्वर्ण पब्लिक स्कूल से शैल्जा वर्मा, केवी जाखू से हरि राम शर्मा, केवी जतोग से डॉ. पंकज कपूर, एसवीएम विकासनगर से पवन कुमार, सेक्रेड हार्ट स्कूल ढली से गुरमीत सेठी, लोरेट स्कूल भराड़ी से किरण धर्माणी, चैप्सली स्कूल से सुदर्शन डोगरा, शिशु शिक्षा निकेतन टुटू से पूजा सूद, नॉर्थ प्वाइंट स्कूल से ममता शर्मा, दयानंद पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य अनुपम ठाकुर, आस्था पब्लिक स्कूल से उर्मिल शर्मा और ईसीआई शैलेडे स्कूल की सुचेता मेहता को पुरस्कृत किया। 

इनकाे भी नवाजे

fifty teacher awarded in Amar Ujala shikshak samman samaroh shimla

इनके अलावा होली हेवन पब्लिक स्कूल से वीएन शर्मा, हिमालयन पैरामाउंट स्कूल से कल्पना गांगटा, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संजौली प्रधानाचार्य केसी शर्मा, गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल पोर्टमोर प्रधानाचार्य नरेंद्र सूद, वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बालुगंज के प्रधानाचार्य बृज लाल, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा शिमला से अमर चौहान, आर्य गर्ल्स स्कूल से तनु आर्या,  वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ढली रणजीत रोलक, लालपानी स्कूल के प्रधानाचार्य लेखराज भारद्वाज, शिक्षक कुलभूषण शर्मा,  वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टुटीकंडी से रेखा राणा,  वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला प्रधानाचार्य पूनम शर्मा,  वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खलीनी की प्रधानाचार्य सीमा नेगी,  वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गर्ल्ज लक्कड़ बाजार भूपेंद्र सिंह,  वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला फागली प्रधानाचार्य रमा चौहान, सेंट्रल तिब्बतीयन स्कूल स्कूल से जसवीर सिंह और रावमा स्कूल टुटू की प्रधानाचार्य कविता वर्मा तथा ग्लोबल पब्लिक स्कूल से गायत्री शर्मा को पुरस्कृत किया गया। 

अमर उजाला की पहल सराहनीय : शिक्षा मंत्री 

fifty teacher awarded in Amar Ujala shikshak samman samaroh shimla

शिक्षक सम्मान समारोह के मुख्यातिथि शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने सभी शिक्षकों को पुरस्कार पाने पर बधाई दी। उन्होंने अमर उजाला की इस पहल को सराहनीय करार दिया।

कहा कि अमर उजाला ने यह आयोजन कर अपनी सामाजिक सरोकार की जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है।शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने से अन्य शिक्षकों को भी और बेहतर ढंग से कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। 

 प्राथमिक स्कूल के यह शिक्षक किए पुरस्कृत
सरकारी केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला पोर्टमोर के सेंटर हेड टीचर संजीव जिस्टु को स्कूल में मिड डे मील का स्तर सुधारने, नर्सरी कक्षा से इंग्लिश मीडिया को शुरू करने पर सम्मानित किया। केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला कुफरी में सेवारत जेबीटी शिक्षिका अंकिता वालिया को शिक्षण कार्य में प्ले वे तकनीक से पढ़ाई को रोचक बनाने पर सम्मानित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed