पांचवीं के छात्र ने गले में बांधी प्लास्टिक की स्ट्रिप, दम घुटने से मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांचवीं के छात्र ने खेल-खेल में गले में प्लास्टिक की स्ट्रिप बांध ली जिससे दम घुटकर उसकी मौत हो गई। घटना बुधवार रात हरोली के लोअर कांगड़ की है। जश्न कुमार (10) पुत्र गुरमेल सिंह अकेले कमरे में टीवी देख रहा था।
इसी दौरान जश्न ने स्ट्रिप गले में बांध ली। घुटन होने पर जश्न ने स्ट्रिप को खोलना चाहा, लेकिन स्ट्रिप टाइट होती गई। काफी देर तक जश्न स्ट्रिप को नहीं खोल पाया जिससे उसका दम घुट गया।
दरवाजा तोड़ कर देखा तो बच्चा इस हालत में मिला
कमरे से कोई हलचल न होने के बाद मां ने कई बार बेटे को बुलाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। दरवाजा तोड़ कर देखा तो जश्न बेसुध हालत में पड़ा हुआ और गले में प्लास्टिक की स्ट्रिप बंधी हुई थी।
उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल लाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है।
जश्न की एक बड़ी बहन और एक छोटा भाई है। एसपी दिवाकर शर्मा ने भी मौके का जायजा लिया है। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। धर्मशाला से फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का जायजा लिया है।