फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fee increased at ice sketing rink shimla.

शिमला में अब आइस स्केटिंग के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे

Fri, 27 Nov 2015 12:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 27 Nov 2015 12:23 PM IST
विज्ञापन
fee increased at ice sketing rink shimla.

राजधानी शिमला के ऐतिहासिक आइस स्केटिंग रिंक में स्केटिंग करने वालों को अपना शौक पूरा करना अब महंगा साबित होगा। शिमला आइस स्केटिंग क्लब ने फिर से क्लब की सदस्यता के साथ ही पर्यटकों के लिए तय की गई फीस में सौ से पांच सौ रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। पिछले साल सदस्यता शुल्क बढ़ाने के बाद इस बार भी यह फीस बढ़ाई है। इससे स्केटिंग के दीवानों को इस मर्तबा अधिक फीस चुकानी होगी।

विज्ञापन


इस बार के सीजन में स्केटरों के लिए खुशी की बात यह है कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानकों के बराबर तीस मीटर चौड़े और 54 मीटर लंबे रिंक में स्केटिंग करने मौका मिलेगा। लाखों रुपये खर्च कर रिंक को चौड़ा करने का कार्य समय रहते पूरा हो चुका है। अब क्लब रिंक में मिट्टी की लेवलिंग करने के बाद उसमें पानी से सिंचाई कर आइस जमाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


क्लब के पदाधिकारियों के मुताबिक दिसंबर के पहले सप्ताह से रिंक में स्केटिंग का सत्र शुरू होने की उम्मीद है। सदस्यता शुल्क की बढ़ाई गई दरों में सदस्यता शुल्क के साथ स्केट्स के किराये की दरों में भी न्यूनतम सौ और अधिकतम पांच सौ रुपये की बढ़ोतरी की है। इसके साथ ही इस सीजन के सदस्यता शुल्क को रिन्यू करने और नई सदस्यता लेने की प्रक्रिया भी क्लब ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खर्च बढ़ने से बढ़ाई दरें : भुवनेश बांगा
शिमला आइस स्केटिंग क्लब के सचिव भुवनेश बांगा और कार्यकारिणी सदस्य राजन भारद्वाज ने बताया कि रिंक के रखरखाव तथा क्लब संचालन के बढ़े खर्च को देखते हुए ही सदस्यता शुल्क बढ़ाना पड़ा है।

श्रेणी======पिछले सीजन में=====इस सीजन में

सीनियर मेंबर===2000 रुपये=======2500 रुपये
जूनियर======1000============1200
कप्लस======2500============3000
स्केट्स जूनियर=1000============1100
स्केट्स सीनियर==1200===========1500
बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों के लिए क्लब ने स्केट्स के साथ दो सौ रुपये प्रति स्केटर फीस तय की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed