फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Farmers raging over shipping of 30 thousand tons of potatoes from Bhutan

भूटान से 30 हजार टन आलू की खेप मंगवाने पर भड़के किसान

Thu, 05 Nov 2020 10:42 AM IST
Krishan Singh मणिकुमार सरोआ, अमर उजाला, ऊना
मणिकुमार सरोआ, अमर उजाला, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Thu, 05 Nov 2020 10:42 AM IST
विज्ञापन
Farmers raging over shipping of  30 thousand tons of potatoes from Bhutan
आलू - फोटो : अमर उजाला

केंद्र सरकार की ओर से बीते दिनों भूटान से 30 हजार टन आलू की खेप मंगवाने से ऊना के किसान भड़क गए हैं। यह 44 रुपये प्रतिकिलो की दर से मंगवाया गया है। स्थानीय किसानों का मानना है कि देश में बाहर का आलू आने से किसानों को भारी नुकसान होगा। इस समय कच्ची फसल तैयार है। इसकी पटाई एक-दो दिन में होने वाली है। भूटान से आयात किए आलू के कारण उनकी फसल की मांग कम हो जाएगी। इससे किसानों को फसल के उचित दाम मिलने की उम्मीद कम हो गई है। 

विज्ञापन


जिला ऊना में प्रतिवर्ष 2300 से ढाई हजार हेक्टेयर भूमि में आलू की फसल होती है। इसमें 8017.5 टन आलू की पैदावार होती है। जिले से आलू की खेप दिल्ली, महाराष्ट्र, यूपी, दिल्ली, चेन्नई, चंडीगढ़, होशियारपुर, जालंधर, कुल्लू, मंडी, हरियाणा और राजस्थान आदि के मंडियों में पहुंचती है। कृषि उपनिदेशक डॉ. अतुल डोगरा ने कहा कि केंद्र सरकार ने भूटान से 30 हजार टन आलू आयात किया है। यह सरकार को 44 रुपये प्रतिकिलो की दर से मिला है। इससे स्थानीय आलू की मांग कम होगी। मंडियों में भी आलू के दाम में कमी आएगी। 

विज्ञापन

विपक्ष फैला रहा किसानों में भ्रम : सतीश

हरोली किसान मोर्चा के अध्यक्ष सतीश राणा ने कहा कि सरकार किसानों के साथ देश के आम नागरिकों के बारे में भी सोच रही है। विपक्ष भ्रम फैला रहा है कि भूटान से आयात किया आलू देश के किसानों के लिए नुकसानदायक होगा। यह सरासर गलत है। 

आयात-निर्यात की नीति किसान हित में नहीं : मोदगिल
राष्ट्रीय किसान संगठन के महामंत्री देसराज मोदगिल ने कहा कि भारत सरकार की आयात-निर्यात की नीति किसान हित में नहीं है। देश में आलू, प्याज, मक्की व दूध पर्याप्त मात्रा में है, लेकिन फिर भी सरकार अन्य देशों से इन चीजों का आयात कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed