{"_id":"5d45bda18ebc3e6d1425fcae","slug":"farewell-function-organized-in-honor-of-ias-tarun-shridhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत आईएएस तरुण श्रीधर के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत आईएएस तरुण श्रीधर के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित
Sat, 03 Aug 2019 10:30 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 03 Aug 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
31 जुलाई को केंद्र सरकार से सचिव पशुपालन एवं मतस्य के पद से सेवानिवृत्त हुए हिमाचल कैडर के 1984 बैच के आईएएस अधिकारी तरुण श्रीधर के सम्मान में हिमाचल प्रदेश आवासीय आयुक्त कार्यालय द्वारा शनिवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
प्रधान आवासीय आयुक्त संजय कुंडू ने उन्हें स्मृति चिन्ह एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के सदस्य नगीन नंदा, केंद्र सरकार में सचिव संजीव गुप्ता, वित्त आयोग के सचिव अरविंद मेहता तथा अन्य उच्चाधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
बता दें तरुण श्रीधर ने अपने कार्यकाल में हिमाचल सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया और वह विभिन्न जिलों के उपायुक्त भी रहे। प्रदेश सरकार में वह विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों के सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर भी कार्यरत रहे।
विज्ञापन