फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Famous tourist destination Solanganala is buzzing with tourists, restored for all vehicles after five days

Manali News: पर्यटकों से गुलजार हुआ प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोलंगनाला, पांच दिन बाद सभी वाहनों के लिए बहाल

Fri, 23 Feb 2024 07:02 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 23 Feb 2024 07:02 PM IST
सार

लगभग पांच दिन के बाद सोलंगनाला सभी प्रकार के वाहनों के लिए बहाल हो गया। दोपहर बाद पुलिस ने सभी वाहनों को सोलंगनाला तक भेजा। 

विज्ञापन
Famous tourist destination Solanganala is buzzing with tourists, restored for all vehicles after five days
सोलंगनाला में उमड़े सैलानी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोलंगनाला पर्यटकों से गुलजार हो गया है। शुक्रवार को लगभग पांच दिन के बाद सोलंगनाला सभी प्रकार के वाहनों के लिए बहाल हो गया। दोपहर बाद पुलिस ने सभी वाहनों को सोलंगनाला तक भेजा। इससे आगे अटल टनल की ओर सड़क संकरी होने के कारण फिलहाल आपातकाल में ही फोर बाई फोर वाहनों को जाने की अनुमति है। गौरतलब है कि भारी बर्फबारी के कारण अटल टनल आम वाहनों के लिए बंद हो गई है। पर्यटक वाहनों को भी नेहरूकुंड तक ही भेजा जा रहा था। इससे आगे सोलंगनाला तक फोर बाई फोर वाहन भेजे जा रहे थे। शुक्रवार को पार्किंग से बर्फ हटाने के बाद सभी वाहन सोलंगनाला तक भेजे गए। बड़ी संख्या में पहुंचे पर्यटकों ने सोलंगनाला में शीतकालीन खेलों का जमकर लुत्फ लिया। सभी वाहन पहुंचने के कारण अन्य दिनों की अपेक्षा शुक्रवार को सोलंगनाला में पर्यटकों की अधिक भीड़ जुटी।

विज्ञापन


यहां स्कीइंग, स्नो स्कूटर, ट्यूब स्लाइडिंग और पैराग्लाइडिंग का पर्यटकों ने खूब लुत्फ लिया। पर्यटन कारोबारी नानक चंद, सुनील, चंद्र सेन ने बताया कि अन्य दिनों की अपेक्षा शुक्रवार को पर्यटकों की अधिक भीड़ रही। सोलंगनाला में पर्यटक बर्फ का खूब आंनद ले रहे हैं। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पर्यटक वाहनों को नेहरूकुंड तक भेजा जा रहा था। शुक्रवार को दोपहर बाद सभी वाहन सोलंगनाला तक भेजे गए। उन्होंने बताया कि इससे आगे फिलहाल किसी भी प्रकार के वाहन को जाने की अनुमति नही है। आपातकाल की स्थिति में ही सिर्फ फोर बाई फोर वाहन केलांग से मनाली और मनाली से केलांग की ओर भेजे जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed