{"_id":"5d86517b8ebc3e939d46a607","slug":"famous-film-actor-and-comedy-king-govinda-reached-the-temple-of-mata-chintpurni","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशहूर फिल्म अभिनेता व कॉमेडी किंग गोविंदा पहुंचे मां चिंतपूर्णी के दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मशहूर फिल्म अभिनेता व कॉमेडी किंग गोविंदा पहुंचे मां चिंतपूर्णी के दरबार
Sat, 21 Sep 2019 10:06 PM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चिंतपूर्णी/भरवाईं(ऊना)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चिंतपूर्णी/भरवाईं(ऊना)
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Sat, 21 Sep 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
Govinda
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर फिल्म अभिनेता और कॉमेडी किंग गोविंदा शनिवार शाम मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे और मंदिर में पूजा-अर्चना की। चिंतपूर्णी पहुंचने पर पुजारी बारीदार सभा के प्रधान रविंदर छिंदा ने उनका स्वागत किया। मंदिर में उनसे माता रानी की विधिवत पूजा अर्चना करवाई।
विज्ञापन
गोविंदा के मंदिर पहुंचने की खबर किसी को पता नहीं थी। लेकिन जैसे ही गोविंदा चिंतपूर्णी मंदिर पहुंचे देखते ही मंदिर में श्रद्धालुओं की उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ लग गई। बाजार से जाते वक्त गोविंदा ने हाथ हिलाकर प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार किया।
विज्ञापन
मीडिया से बातचीत के दौरान केवल उन्होंने केवल दुर्गासप्तशती के श्लोक का पाठ करने के साथ माता का जयकारा लगाया। गोविंदा के इस कार्यक्रम को पूरी तरह से गुप्त रखा गया था। इस दौरान उनकी सुरक्षा में पुलिस बल भी तैनात रहा।
विज्ञापन
गोविंदा ने माता का जयकारा लगाने के अलावा मीडिया से कोई विशेष बात नहीं की। उन्होंने केवल इतना कहा कि वह माता रानी का आशीर्वाद लेने आए हैं।