चयन आयोग के नाम से सोशल मीडिया पर डाली 2949 पदों की फर्जी सूचना
सोशल मीडिया पर इन दिनों प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की ओर से विभिन्न विभागों में 2945 पद भरने के आवेदन आमंत्रित करने की फर्जी जानकारी से चर्चा का माहौल गर्म है।
बेरोजगार हर रोज दर्शाए गए पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने को साइबर कैफों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन इस झूठी सूचना को सुनकर निराश होकर घर लौट रहे हैं।
इस सूचना में बताया गया है कि प्रारंभिक शिक्षा विभाग प्रदेश में 1226 पद, स्वास्थ्य विभाग में 774 पद, जन स्वास्थ्य विभाग में 425 पद, प्रदेश बिजली बोर्ड में 130 पद और इसके अतिरिक्त अन्य विभागों में भी करीब 390 पद भरे जाएंगे।
भी ऐसी कोई भी अधिसूचना नहीं निकाली गई
इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 अक्तूबर रात्रि 11:59 तक निर्धारित है। हालांकि, कर्मचारी चयन आयोग की ओर से ऐसी कोई भी अधिसूचना जारी नहीं की गई है और न ही वेबसाइट में इन पदों का कोई वितरण है।
हर रोज साइबर कैफे में बेरोजगार इस अधिसूचना का हवाला देकर आवेदन करने के लिए आ रहे हैं। बेरोजगारों अश्वनी, अशोक, अमित, कुलदीप, पंकज, पूजा, प्रवेश, कुसुमलता ने सरकार से मांग की है कि सोशल मीडिया पर झूठी सूचना डालने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
उधर, प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर का कहना है कि यह अधिसूचना पिछले साल 2017 में निकाली गई थी। अभी ऐसी कोई भी अधिसूचना नहीं निकाली गई है। सोशल मीडिया पर बताई गई विभिन्न पदों को भरने के लिए सूचना अफवाह है।