फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Fake degree case: Accused Ashoni's assets worth Rs 5.80 crore attached

Himachal: फर्जी डिग्री मामले में आरोपी अशोनी की 5.80 करोड़ की संपत्तियां अटैच

Sat, 11 Jan 2025 10:22 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/सोलन
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/सोलन Published by: Krishan Singh Updated Sat, 11 Jan 2025 10:22 AM IST
सार

जांच में पता चला है कि मानव भारती विश्वविद्यालय के अध्यक्ष आरोपी राजकुमार राणा ने पत्नी अशोनी कंवर और बेटे मंदीप राणा सहित अन्य सह आरोपियों की मदद से एजेंटों/विद्यार्थियों से पैसे लेकर फर्जी डिग्रियां मानव भारती विश्वविद्यालय सोलन के नाम पर बेचीं। 

विज्ञापन
Fake degree case: Accused Ashoni's assets worth Rs 5.80 crore attached
प्रवर्तन निदेशालय - फोटो : ANI

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) शिमला ने मानव भारती विश्वविद्यालय सोलन से जुड़े फर्जी डिग्री मामले में आरोपी अशोनी कंवर की 5.80 करोड़ रुपये की सात अचल संपत्तियों को अटैच किया है। ये संपत्तियां हिमाचल, हरियाणा और दिल्ली में स्थित हैं। ईडी ने सोलन के धर्मपुर थाने में दर्ज तीन एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की।

विज्ञापन


जांच में पता चला है कि मानव भारती विश्वविद्यालय के अध्यक्ष आरोपी राजकुमार राणा ने पत्नी अशोनी कंवर और बेटे मंदीप राणा सहित अन्य सह आरोपियों की मदद से एजेंटों/विद्यार्थियों से पैसे लेकर फर्जी डिग्रियां मानव भारती विश्वविद्यालय सोलन के नाम पर बेचीं। इससे आरोपियों ने 387 करोड़ रुपये कमाए। इन पैसों से राणा, अशोनी और मंदीप ने अपने नाम पर
विज्ञापन


 और अन्य संबंधित संस्थाओं के नाम पर विभिन्न राज्यों में विभिन्न चल और अचल संपत्तियां खरीदीं। इंडी ने राणा, अशोनी, मंदीप समेत 14 व्यक्तियों और दो विशेष कोर्ट (पीएमएलए) शिमला के समक्ष अभियोजन शिकायत दायर की थी। विशेष न्यायालय ने 4 जनवरी 2023 को मामले में संज्ञान लिया था। ईडी के अनुसार मानव भारती विवि के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद अशोनी और मंदीप देश छोड़कर भाग गए थे। इससे पहले इस मामले में ईडी ने 29 जनवरी 2021 को 194.14 करोड़ की चल और अचल संपत्ति कुर्क की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed