फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   fake currency case, The accused was also trying to print fake Rs 200 note at home

Fake Currency Case: 200 रुपये का नकली नोट भी घर में छापने की कोशिश में था आरोपी

Sun, 29 Jan 2023 11:31 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कालाअंब (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, कालाअंब (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 29 Jan 2023 11:31 AM IST
सार

जाली करेंसी मामले में पकड़े गए आरोपी शाहिन अंसारी ने घर में 50 और 100 रुपये के अलावा 200 रुपये के नोट छापने की भी कोशिश की थी। आरोपी चार दिन की पुलिस रिमांड पर था। शनिवार को रिमांड की अवधि समाप्त होने के बाद उसे दोबारा न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उसे 31 जनवरी तक रिमांड पर भेजा गया है। 

विज्ञापन
fake currency case, The accused was also trying to print fake Rs 200 note at home
आरोपी(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जाली करेंसी मामले में पकड़े गए आरोपी शाहिन अंसारी ने घर में 50 और 100 रुपये के अलावा 200 रुपये के नोट छापने की भी कोशिश की थी, लेकिन उसे ये नोट हूबहू तैयार करने में सफलता नहीं मिली। छपाई सही न होने के कारण आरोपी ये नोट बाजार में नहीं चला पाया।  मामले की तफ्तीश के दौरान पुलिस को आरोपी के घर से लैपटॉप, कागज और प्रिंटर के साथ खराब छपाई के 200 रुपये के कुछ नोट भी बरामद हुए हैं। आरोपी चार दिन की पुलिस रिमांड पर था। शनिवार को रिमांड की अवधि समाप्त होने के बाद उसे दोबारा न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उसे 31 जनवरी तक रिमांड पर भेजा गया है।  24 जनवरी देर शाम को कालाअंब की एक दुकान से सिगरेट का पैकेट खरीदते समय आरोपी ने दुकानदार को 50 रुपये का जाली नोट थमाया था। पहले भी आरोपी उक्त दुकानदार को 50 रुपये के दो जाली नोट देकर सामान खरीद चुका था।

विज्ञापन


इस बार दुकानदार ने अपने दो पड़ोसी दुकानदारों के साथ मिलकर आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने जाली करेंसी खुद तैयार करने की बात कबूली। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को अदालत में पेश किया। यहां से उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा था। पूछताछ के दौरान मामले से जुड़ी कई बातें सामने आ रही हैं। आरोपी यह बात भी कबूल कर चुका है कि उसने 10,000 से 12,000 रुपये के जाली नोट बाजार में चलाए हैं। पुलिस अधीक्षक सिरमौर रमन कुमार मीणा ने बताया कि आरोपी की रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद शनिवार को दोबारा अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी की रिमांड अवधि 31 जनवरी तक बढ़ाई है। पुलिस मामले की गहनता से तफ्तीश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed