फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Faculty cadre in medical colleges of himachal pradesh government

मेडिकल कॉलेजों के लिए बनेगा फैकल्टी का अलग काडर

Sun, 25 Nov 2018 01:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 25 Nov 2018 01:25 PM IST
विज्ञापन
Faculty cadre in medical colleges of himachal pradesh government
सांकेतिक तस्वीर

प्रदेश में स्थित चार मेडिकल कॉलेजों में भी आईजीएमसी और टांडा की तर्ज पर फैकल्टी का अलग से काडर बनाया जाएगा। एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और प्रोफेसरों की एक बार किसी मेडिकल कॉलेज में नियुक्ति होने के बाद अन्य कॉलेजों में बदली नहीं होगी। नाहन, चंबा, नेरचौक और हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी की स्थायी नियुक्ति के लिए सरकार ने यह नई नीति बनाई है।

विज्ञापन


चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इसकी अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित कर दी है।प्रदेश सरकार ने नए खोले गए मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी की नियुक्ति के लिए आईजीएमसी शिमला और टांडा मेडिकल कॉलेज में नियुक्त एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और प्रोफेसरों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने वालों को मेडिकल कॉलेज में समायोजित करने के बाद पदोन्नति दी जाएगी।

विज्ञापन

चंबा जाने पर एपी सीधे बनेंगे प्रोफेसर

अगर किसी पद के लिए दो या दो से अधिक आवेदन प्राप्त होंगे तो वरिष्ठता के आधार पर ही चयन होगा। इसके अलावा इन कॉलेजों में होने वाली सीधी भर्ती भी अलग कैडर में शामिल होगी। किसी अन्य मेडिकल कॉलेज में इनका स्थानांतरण नहीं हो सकेगा। इस प्रक्रिया के पूरा होने तक आईजीएमसी और टांडा से डेपुटेशन पर फैकल्टी को इन मेडिकल कॉलेजों में भेजा जाएगा। 

जिला चंबा में स्थित मेडिकल कॉलेज में नियुक्ति लेने वाले असिस्टेंट प्रोफेसरों को सरकार प्रोफेसर के पद पर पदोन्नति देगी। दूरवर्ती जिला में फैकल्टी की कमी दूर करने के लिए सरकार ने यह फैसला लिया है। पांच दिसंबर तक आईजीएमसी शिमला और टांडा मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसरों से चंबा मेडिकल कॉलेज में जाने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed