फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   factionalism in Congress after rajni Patil's reached Himachal

पाटिल के हिमाचल पहुंचते ही कांग्रेस में गुटबाजी, यहां जानिए पूरा मामला

Tue, 12 Jun 2018 09:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Tue, 12 Jun 2018 09:30 AM IST
विज्ञापन
factionalism in Congress after rajni Patil's reached Himachal
पहली बार हिमाचल पहुंचीं कांग्रेस की नई प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल के सामने भी राज्य के कांग्रेसियों की गुटबाजी साफ नजर आई। हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह पार्टी की राजीव भवन शिमला में रखी आम सभा में नहीं गए।
विज्ञापन


 हालांकि, पूर्व सीएम वीरभद्र से मिलने रजनी पाटिल शाम के वक्त खुद उनके निजी निवास स्थान हॉली लॉज शिमला पहुंचीं। आम सभा में मुकेश अग्निहोत्री, आशा कुमारी और जीएस बाली भी नहीं पहुंचे। 
विज्ञापन


इनके न पहुंचने को भी कांग्रेस की खेमेबंदी से जोड़कर देखा जा रहा है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पार्टी की नई प्रभारी रजनी पाटिल के स्वागत में राजीव भवन शिमला में आम सभा रखी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आम सभा में नहीं अाए वीरभद्र सिंह

factionalism in Congress after rajni Patil's reached Himachal

इससे पहले सुबह साढे़ 11 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। आम सभा में प्रदेश कांग्रेस के सभी प्रमुख नेताओं, पदाधिकारियों और अन्य तमाम नेताओं को बुलाया गया था, मगर इनमें

हिमाचल में छह बार मुख्यमंत्री रहे पार्टी के सबसे कद्दावर नेता माने जाने वाले वीरभद्र नहीं आए। वीरभद्र खेमा कई बार पांच साल से अधिक वक्त से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुक्खू को हटवाने को हाईकमान के समक्ष दबाव बना चुका है। वीरभद्र खुद भी अनेक बार सुक्खू की कार्यप्रणाली पर उंगली उठा चुके हैं। 

कांग्रेस की गुटबाजी फिर हुई है सार्वजनिक

factionalism in Congress after rajni Patil's reached Himachal

अब नए प्रभारी के अभिनंदन के लिए सुक्खू की बुलाई आम सभा में उनके न जाने से कांग्रेस की गुटबाजी फिर सार्वजनिक हुई है। वीरभद्र समर्थकों में कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री भी इस आम सभा से दूर ही रहे।

हालांकि, वीरभद्र से अलग धडे़ में माने जाने वाले कांग्रेस के बड़े नेताओं में आशा कुमारी और जीएस बाली इस कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए। इसे भी सुक्खू गुट से एक अन्य धड़े की नाराजगी के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, सुक्खू गुट के नेता इन नेताओं के गैर हाजिर होने का कारण व्यक्तिगत कारण ही बताते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed