इतने डिग्री चढ़ा पारा, पहाड़ में छूटने लगे पसीने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में प्रचंड गर्मी पड़ना शुरू हो गई है। बुधवार प्रदेश में इस सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड हुआ। गर्मी से मैदानी क्षेत्रों के साथ अब पहाड़ भी तपना शुरू हो गए हैं।
बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 41.0 और शिमला में 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। बुधवार को अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। प्रदेश में दिन के साथ-साथ रात का पारा भी चढ़ गया है।
मंगलवार रात को नाहन में न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 27 और 28 अप्रैल को बारिश, ओलावृष्टि और तूफान चलने की चेतावनी जारी की है।
घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया
बुधवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। मैदानी क्षेत्रों में पारा चढ़ने से दिन के समय घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। पहाड़ी क्षेत्रों में भी लोगों के बुधवार को खूब पसीने छूटे।
बुधवार को सुंदरनगर में अधिकतम तापमान 35.2, भुंतर में 32.6, धर्मशाला में 29.6, नाहन में 34.2, सोलन में 31.2, कांगड़ा में 35.1, बिलासपुर में 37.2, हमीरपुर में 36.0, चंबा में 33.4, डलहौजी में 21.2, कल्पा में 22.4 और केलांग में 17.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
इस दिन से प्रदेश में बारिश होने का पूर्वानुमान
मंगलवार रात को नाहन में न्यूनतम तापमान 21.8, मंडी में 18.4, पालमपुर में 18.0, हमीरपुर में 16.1, ऊना में 16.2, शिमला में 15.1, धर्मशाला में 12.4, मनाली में 8.0 और केलांग में 3.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
उधर, 27 और 28 अप्रैल को प्रदेश के मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के कुछ क्षेत्रों में बारिश, ओलावृष्टि और तूफान चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने एक मई तक प्रदेश में मौसम बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।