प्रमोशन से वंचित कर्मचारियों को सरकार का तोहफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रमोशन से वंचित पहले से सेवा विस्तार का लाभ ले रहे कर्मचारियों को वीरभद्र सरकार ने बड़ी राहत देने का फैसला लिया है। सरकार ने ऐसे कर्मचारियों को 16 अप्रैल तक सेवा विस्तार देने की घोषणा कर दी है।
इस तरह ये 16 दिन तक सेवा विस्तार का फायदा उठा पाएंगे। ये वो कर्मचारी हैं जिन्हें सेवा विस्तार का लाभ पहले से दिया गया था मगर उनके सीनियर को दी गई एक्सटेंशन के कारण इन्हें पदोन्नति नहीं दी गई थी।
सरकार मौल नियमों का हवाला देते हुए कर्मचारियों को यह फायदा दे रही है। सरकार के इस फैसले से हिमाचल के सैंकड़ाां कर्मचारियों को फायदा होगा।
कर्मचारी कर रहे थे मांग
प्रमोशन न मिलने से नाराज कर्मचारी सरकार से सेवा विस्तार की मांग भी कर रहे थे। कई कर्मचारी तो इस मामले में कोर्ट जाने तक की तैयारी में थे। इनका कहना था कि उन्हें उनका हक नहीं दिया गया। अब यह विवाद खत्म हो सकता है।
सरकार ने पिछले साल मई में एक साल का सेवा विस्तार देने का फैसला लिया था। हिमाचल में इस समय 1600 से ज्यादा कर्मचारियों को सेवा विस्तार मिला हुआ है। इसके अलावा सरकार ने मई 2014 में जारी सेवा विस्तार की अधिसूचना को भी वापस ले लिया है।
सरकार का कहना है कि प्रमोशन से वंचित रहे कर्मचारियों को अब 16 अप्रैल तक सेवा विस्तार दिया गया है।