{"_id":"61154ff08ebc3e7b890c2d3c","slug":"express-special-will-run-between-kalka-shimla-from-august-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 अगस्त से कालका-शिमला के बीच दौड़ेगी एक्सप्रेस स्पेशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 अगस्त से कालका-शिमला के बीच दौड़ेगी एक्सप्रेस स्पेशल
Thu, 12 Aug 2021 10:15 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 12 Aug 2021 10:15 PM IST
सार
शिमला से गाड़ी की रवानगी का समय 2:15 बजे निर्धारित किया गया है। गाड़ी दोपहर 2:15 पर शिमला से कालका रवाना होगी और शाम 8:10 पर कालका पहुंचेगी।
विज्ञापन
शिमला रेलवे स्टेशन(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कालका-शिमला हैरिटेज रेलवे ट्रैक पर 15 अगस्त से एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू होगा। रेलवे प्रबंधन ने इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। 7 कोच के साथ चलने वाली यह गाड़ी अनारक्षित चलेगी। इसकी एडवांस बुकिंग नहीं होगी। कालका से गाड़ी दोपहर बाद 3:30 बजे रवाना होगी और 8:32 पर शिमला पहुंचेगी।
विज्ञापन
शिमला से गाड़ी की रवानगी का समय 2:15 बजे निर्धारित किया गया है। गाड़ी दोपहर 2:15 पर शिमला से कालका रवाना होगी और शाम 8:10 पर कालका पहुंचेगी। गाड़ी में फर्स्ट क्लास सेकेंड श्रेणी का एक कोच, जनरल सेकेंड श्रेणी के 4 कोच, एक गार्ड और एक लगेज कोच होगा। यह गाड़ी 52457 अप और 52458 डाउन के पाथ पर चलेगी।
विज्ञापन