फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   expiry date Nutrition: recovery from Anganwadi center, department issues notice and seeks reply on negligence

चंबा: आंगनबाड़ी केंद्र से होगी रिकवरी, विभाग ने नोटिस जारी कर लापरवाही पर मांगा जवाब

Sat, 22 May 2021 06:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, तीसा (चंबा)
अमर उजाला नेटवर्क, तीसा (चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 22 May 2021 06:13 PM IST
सार

महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी बालकृष्ण शर्मा ने बताया कि शनिवार को आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। कुछ पैकेट बरामद किए गए हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रिकवरी की जाएगी। 

विज्ञापन
expiry date Nutrition: recovery from Anganwadi center, department issues notice and seeks reply on negligence
एक्सपायरी डेट का न्यूट्रीशियन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के उपमंडल चुराह में एक्सपायरी डेट का न्यूट्रीशन देने के मामले में महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम गडफरी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची। निरीक्षण के दौरान टीम ने छह एक्सपायरी डेट न्यूट्रीशन के पैकेट बरामद किए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के खिलाफ रिकवरी के भी आदेश दिए। विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी बालकृष्ण शर्मा ने कहा कि यदि दोबारा ऐसी लापरवाही सामने आई तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को निष्कासित कर दिया जाएगा। दूसरी ओर, विभाग ने जिले के सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों को बच्चों को मिलने वाले न्यूट्रीशन की तिथि जांचने के बाद ही वितरित करने के आदेश दिए। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि उक्त आंगनबाड़ी केंद्र में एक्सपायरी डेट का राशन वितरित करने का मामला सामने आया था। इसके बाद अमर उजाला ने शनिवार के अंक में खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद विभाग की टीम शनिवार को मौके पर पहुंची और पड़ताल की। विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर रिकवरी डाली है। जो करीब एक हजार से लेकर 1200 रुपये तक होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी बालकृष्ण शर्मा ने बताया कि शनिवार को आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। कुछ पैकेट बरामद किए गए हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रिकवरी की जाएगी। नोटिस भी दिया गया है। जिले के समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों को तय तिथि के मुताबिक न्यूट्रीशन वितरित करने का पत्र भी जारी किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed