{"_id":"608d7f2d8ebc3ebd0049972f","slug":"experts-corona-advise-find-oxygen-in-blood-by-six-minute-walk-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: छह मिनट के वॉक टेस्ट से लगाएं खून में ऑक्सीजन का पता, विशेषज्ञों ने दी सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: छह मिनट के वॉक टेस्ट से लगाएं खून में ऑक्सीजन का पता, विशेषज्ञों ने दी सलाह
Sun, 02 May 2021 12:22 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 02 May 2021 12:22 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड संक्रमण से ग्रसित होम आइसोलेट मरीजों को स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने छह मिनट के वॉक (पैदल चलने का) टेस्ट के जरिये खून में ऑक्सीजन के स्तर का पता लगाने की सलाह दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि संक्रमित व्यक्ति को ऑक्सीमीटर के जरिये ऑक्सीजन का स्तर पता करना चाहिए।
विज्ञापन
इसके बाद छह मिनट तक पैदल चलना चाहिए और उसके बाद फिर से ऑक्सीजन का स्तर ऑक्सीमीटर पर चेक करना चाहिए। अगर ऑक्सीजन का स्तर 94 प्रतिशत से कम हो तो तत्काल मेडिकल अफसर से संपर्क करना चाहिए। इस पैदल चलने के टेस्ट को होम आइसोलेट मरीजों को दिन में एक बार जरूर करना चाहिए। बता दें कि प्रदेश में 90 फीसदी मरीज होम आइसालेट ही हैं।
विज्ञापन