{"_id":"65d49f1208c3c462710a9245","slug":"expenses-on-parking-of-hrtc-buses-in-delhi-will-be-reduced-by-eight-lakhs-passenger-facilities-will-increase-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: दिल्ली में एचआरटीसी बसों की पार्किंग पर आठ लाख कम होंगे खर्च, यात्री सुविधाएं बढ़ेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: दिल्ली में एचआरटीसी बसों की पार्किंग पर आठ लाख कम होंगे खर्च, यात्री सुविधाएं बढ़ेंगी
Tue, 20 Feb 2024 06:16 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 20 Feb 2024 06:16 PM IST
सार
एचआरटीसी बसें अब दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के राजघाट डिपो में पार्क होंगी। एचआरटीसी और डीटीसी के बीच इसे लेकर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हो गए हैं।
विज्ञापन
एचआरटीसी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली में हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) बसें अब दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के राजघाट डिपो में पार्क होंगी। एचआरटीसी और डीटीसी के बीच इसे लेकर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हो गए हैं। रोजाना एचआरटीसी की 120 बसें हिमाचल के विभिन्न रूटों से दिल्ली जाती हैं। अब तक निगम की बसें आईएसबीटी से 12 किलोमीटर दूर जगतपुर स्थित निजी पार्किंग में खड़ी होती थीं। पार्किंग के लिए हर बस की रोजाना 24 किलोमीटर डेड माइलेज होती थी। महीने का पार्किंग का खर्चा साढ़े तीन लाख रुपये चुकाया जा रहा था।
विज्ञापन
डीटीसी की राजघाट डिपो आईएसबीटी से महज 4 किलोमीटर दूर है। यहां बसें पार्क करने के एवज में हर महीने निगम को छह लाख चुकाने होंगे लेकिन डेड माइलेज प्रति बस 16 किलोमीटर कम हो जाएगी। जगतपुर की निजी पार्किंग में बसें खड़ी करने पर मासिक खर्चा 20 लाख आ रहा था जो राजघाट डिपो में घट कर 12 लाख हो जाएगा। निगम के प्रबंध निदेशक रोहनचंद ठाकुर ने बताया कि साल में करीब एक करोड़ की बचत होगी जिससे यात्री सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी और चालक परिचालकों के लिए रेस्ट रूम, बिस्तर और शौचालय की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन