फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Exercise to open traffic tourist police station on Kiratpur-Manali forelane started

Mandi News: किरतपुर-मनाली फोरलेन पर यातायात पर्यटक पुलिस थाने खोलने की कवायद शुरू

Thu, 06 Jul 2023 05:43 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 06 Jul 2023 05:43 PM IST
सार

पुलिस अधीक्षक मंडी सौम्या सांबशिवन ने बताया कि फोरलेन पर ट्रैफिक शुरू होने से पहले ही जिले के तहत पुलिस थाने का निर्माण किया जाएगा। इस पुलिस थाना के तहत फोरलेन पर सफर करने वाले पर्यटकों और कानून व्यवस्था को बनाए रखने में कार्य किया जाएगा।

विज्ञापन
Exercise to open traffic tourist police station on Kiratpur-Manali forelane started
किरतपुर-मनाली फोरलेन - फोटो : संवाद

विस्तार

किरतपुर-मनाली फोरलेन पर खुलने जा रहे तीन नए यातायात पर्यटक पुलिस थानों को खोलने के लिए पुलिस प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। गुरुवार को कार्यकारी डीजीपी एवं एडीजीपी विजिलेंस व सीआईडी सतवंत अटवाल त्रिवेदी ने मंडी जिले का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अटवाल ने बल्ह घाटी के गांव बैहना में प्रस्तावित भूमि का दौरा भी किया। इससे पूर्व सुंदरनगर में सीआईडी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की विशेष बैठक की अध्यक्षता की और पुलिस थाना धनोटू के लिए भूमि का निरीक्षण भी किया। पुलिस अधीक्षक मंडी सौम्या सांबशिवन ने बताया कि फोरलेन पर ट्रैफिक शुरू होने से पहले ही जिले के तहत पुलिस थाने का निर्माण किया जाएगा।

विज्ञापन


इस पुलिस थाना के तहत फोरलेन पर सफर करने वाले पर्यटकों और कानून व्यवस्था को बनाए रखने में कार्य किया जाएगा। फोरलेन पर सफर करने वाले लोगों को एनएचएआई द्वारा विभिन्न स्थानों पर साइन बोर्ड लगाकर सुरक्षित यात्रा को लेकर जागरूक भी किया जाएगा। बिलासपुर, मंडी व कुल्लू में खुलने हैं यातायात पुलिस थानेहिमाचल सरकार ने किरतपुर-मनाली फोरलेन पर तीन नए यातायात पर्यटक पुलिस थाने स्थापित करने का निर्णय लिया है। ये थाने बिलासपुर, मंडी और कुल्लू जिले में खोले जा रहे हैं। किरतपुर से मनाली तक लगभग 191 किलोमीटर लंबे फोरलेन का लगभग 182 किलोमीटर भाग प्रदेश के इन तीन जिलों से होकर गुजरेगा। इन पुलिस थानों के तहत यातायात को कंट्रोल रूम से संचालित किया जाएगा। यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने को लेकर यह फैसला लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed