फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ex servicemen welcomed govt decision not to shift artrac shimla

आरट्रैक शिमला से मेरठ शिफ्ट करने पर राज्य मंत्री का इंकार, पूर्व सैनिकों ने किया स्वागत

Thu, 18 Jul 2019 12:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरागोपीपुर (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 18 Jul 2019 12:26 PM IST
विज्ञापन
Ex servicemen welcomed govt decision not to shift artrac shimla
रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक - फोटो : ANI

आरट्रैक को शिमला से मेरठ शिफ्ट करने के रक्षा राज्य मंत्री के इंकार का भूतपूर्व सैनिकों के संगठन वेटर्न इंडिया ने स्वागत किया है। संगठन के राष्ट्रीय सचिव और हिमाचल इकाई के प्रभारी सेवानिवृत्त कर्नल मनीष धीमान की अध्यक्षता में देहरा में एक बैठक हुई। उन्होंने आरट्रैक को शिमला से मेरठ शिफ्ट नहीं करने के फैसले का स्वागत किया। 

विज्ञापन


राज्य सभा में कांग्रेस के उपनेता आनंद शर्मा के सवाल पर रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक ने 15 जुलाई को जवाब दिया है कि आरट्रैक को शिमला से मेरठ के लिए शिफ्ट करने का कोई विचार नहीं है। इसी पर धीमान ने कहा कि आरट्रैक को शिमला से शिफ्ट न होने देने के लिए सैनिकों की चलाई गई मुहिम कामयाब हुई है।
विज्ञापन


आरट्रैक को शिमला से मेरठ शिफ्ट करने के विरोध में वेटर्न इंडिया ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को एक ज्ञापन सौंपा था और वेटर्न इंडिया की हिमाचल इकाई ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भी ज्ञापन देकर आरट्रैक को शिमला से मेरठ शिफ्ट न करने की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सेना ट्रेनिंग कमांड आरट्रैक को शिमला से शिफ्ट न करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक, सीएम जयराम ठाकुर, वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर और राज्यसभा सांसद आनंद शर्मा का आभार व्यक्त किया है। इस मौके पर सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर जयगोपाल सिंह, सर्वजीत सिंह, सुनील कुमार, इंद्रजीत सिंह, गोपाल सिंह, बिक्रम सिंह आदि पूर्व सैनिक और अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed