{"_id":"5e2bdc348ebc3e4ada3f07ce","slug":"ex-servicemen-posts-filled-in-himcahal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिक कोटे से भरेंगे तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के सैकड़ों पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सैनिक कोटे से भरेंगे तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के सैकड़ों पद
Sat, 25 Jan 2020 11:42 AM IST
अरविन्द ठाकुर
उमेश कुमार शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर
उमेश कुमार शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 25 Jan 2020 11:42 AM IST
विज्ञापन
job
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सैनिकों के कोटे से सूबे के विभिन्न विभागों में तृतीय और चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों के सैकड़ों पद भरे जाएंगे। सैनिक कल्याण विभाग दस से 26 फरवरी तक सूबे के पात्र पूर्व सैनिकों के लिए विभाग के हमीरपुर स्थित निदेशालय के रोजगार सेल में साक्षात्कार लेगा। इसमें चयनित अभ्यर्थियों की विभिन्न विभागों में तैनाती होगी।
विज्ञापन
विभाग दसवीं, 12वीं पास, एमए, बीए और अन्य शैक्षणिक योग्यता वाले पूर्व सैनिकों की विभिन्न विभागों के तृतीय और चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों के रूप में भर्ती करेगा। सामान्य वर्ग के 31 दिसंबर 2013 तक सेवानिवृत्त हुए पूर्व सैनिकों को, जबकि एससी, एसटी व ओबीसी के 31 दिसंबर, 2017 तक सेवानिवृत्त हुए पूर्व सैनिकों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जा रहा है।
विज्ञापन
इन पदों के लिए विभाग 4225 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर भेज रहा है। पूर्व सैनिक विभाग की वेबसाइट पर भी अपना नाम देख सकते हैं। विभाग दस फरवरी को जिला बिलासपुर के 178 अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार लेगा। 11 और 12 फरवरी को हमीरपुर के 432, 13 व 14 को मंडी के 575, 15 को सिरमौर के 341, 17 को ऊना के 338, 18, 19, 20 तथा 22 को कांगड़ा के 1713, 24 को सोलन के 278, 25 फरवरी को शिमला के 105, कुल्लू के 47 व किन्नौर के 68, 26
विज्ञापन
फरवरी को लाहौल-स्पीति के 23 और चंबा के 127 अभ्यर्थियों के लिए विभाग के रोजगार सेल कार्यालय में साक्षात्कार लेगा। उधर, सैनिक कल्याण विभाग के ओएसडी अनुपम ठाकुर ने कहा कि तृतीय और चतुर्थ वर्ग के विभिन्न पदों के लिए पात्र पूर्व सैनिकों को कॉल लेटर भेजे जा रहे हैं। 10 फरवरी से साक्षात्कार शुरू होंगे। अभ्यर्थी विभाग की वेबसाइट पर भी अपना नाम जांच कर सकते हैं।