फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ex MLA rohit thakur statement over decline price of apple in himachal pradesh

हिमाचल से सौतेला व्यवहार कर रही केंद्र सरकार : रोहित

Sun, 22 Sep 2019 06:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 22 Sep 2019 06:10 PM IST
विज्ञापन
Ex MLA rohit thakur statement over decline price of apple in himachal pradesh
पूर्व विधायक रोहित ठाकुर - फोटो : फाइल फोटो

जुब्बल-कोटखाई के पूर्व विधायक और पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रोहित ठाकुर ने कहा है कि केंद्र सरकार के नोटबंदी और जीएसटी लागू करने के फैसलों ने ही सेब के दाम गिराए हैं। केंद्र सरकार हिमाचल से सौतेला व्यवहार कर रही है, जबकि जम्मू-कश्मीर में केंद्र सरकार की ओर से बागवानों का सेब खरीदा जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग कि वे केंद्र सरकार से जम्मू-कश्मीर की तर्ज पर हिमाचल के बागवानों का सेब खरीदने की मांग उठाएं। 

विज्ञापन


ठाकुर ने कहा कि सेब की कीमत इतनी घट गई है कि जो सेब की कीमत 10 साल पहले हुआ करती थी, वह बागवानों को आज मिल रही है। गत वर्ष 2018 में सेब की मात्र 1.50 करोड़ पेटियों का उत्पादन हुआ था। इतना कम उत्पादन होने के बावजूद बागवानों को सही मूल्य नहीं मिल रहा है। इस वर्ष तो सेब के मूल्य में रिकॉर्ड गिरावट देखने को मिली है। अब तक दो करोड़ सेब की पेटियां मंडियों में जा चुकी हैं।
विज्ञापन


अब मात्र 30 प्रतिशत सेब शेष रहा है। सरकार की ओर से इस वर्ष अनुमान से काफी कम सेब उत्पादन की उम्मीद जताई जा रही है। प्रदेश में सेब का कारोबार 4000 से 5000 करोड़ के बीच में रहता था। लेकिन इस बार आधे में ही सिमटने का अंदेशा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed