{"_id":"59de3bca4f1c1b86698b5431","slug":"ex-mla-rakesh-verma-statement-over-cm-virbhadra-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी राहुल गांधी से भी चुनाव लड़ने का आदेश करे तो भी लड़ूंगा : राकेश वर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी राहुल गांधी से भी चुनाव लड़ने का आदेश करे तो भी लड़ूंगा : राकेश वर्मा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 11 Oct 2017 09:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठियोग के पूर्व विधायक राकेश वर्मा ने सीएम वीरभद्र सिंह के ठियोग से चुनाव लड़ने की अटकलों पर बड़ा बयान दिया है। वर्मा ने कहा - अगर भाजपा का राहुल गांधी से भी चुनाव लड़ने का आदेश होगा तो भी मैं चुनाव लडू़ंगा।
विज्ञापन
स्टोक्स के वीरभद्र के लिए ठियोग का चुनाव मैदान छोड़ने की अटकलों के बीच भाजपा नेता राकेश वर्मा ने ये एलान किया। राकेश वर्मा ठियोग से तीन बार विधायक रह चुके हैं।
विज्ञापन
उन्होंने वर्ष 1993 के चुनाव में विद्या स्टोक्स को हराया और पिछले 2012 के चुनाव में वे स्टोक्स के खिलाफ भाजपा के प्रत्याशी थे तो उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस बार भी वे ठियोग से भाजपा के टिकट के सबसे मजबूत दावेदार हैं।
विज्ञापन
तमाम चर्चाओं के बीच बुधवार को पूर्व विधायक राकेश वर्मा ने कहा कि पार्टी का चुनाव लड़ने का या अन्य तरह से सेवा करने का जो भी आदेश होगा, वह उन्हें मंजूर है।
भारतीय जनता पार्टी 75 साल में रिटायर कर देती है, मगर कांग्रेस पार्टी उम्मीदवारों की शुरुआत ही 84 साल की उम्र में करती है। इससे बड़ा मजाक और क्या होगा। कांग्रेस डूबती नाव है, जो इतिहास की तरफ जा रही है। सीएम तो शिमला में तारकोल बिछाने के भी शिलान्यास कर रहे हैं।