फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   EX MLA Karam Dev Dharmani Died of Heart Attack

दिल का दौरा पड़ने से पूर्व विधायक कर्मदेव धर्माणी का निधन

Thu, 14 Feb 2019 12:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 14 Feb 2019 12:52 PM IST
विज्ञापन
EX MLA Karam Dev Dharmani Died of Heart Attack

भाजपा के कद्दावर नेता एवं बार संघ घुमारवीं के वरिष्ठ सदस्य 67 वर्षीय कर्म देव धर्माणी का घुमारवीं में दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घुमारवीं बाजार में ही दिल का दौरा पड़ने पर उन्हें स्थानीय निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


गौरतलब है कि कर्म देवी धर्मानी घुमारवीं चुनाव क्षेत्र से 1990 व 2003 में भाजपा के विधायक रहने के साथ ही प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष रहने के साथ 20 सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष तथा योजना आयोग के उपाध्यक्ष रहे।
विज्ञापन


कर्म देव धर्मानी को भाजपा के संगठनात्मक ढांचे को खड़ा करने वाले नेताओं में शुमार किया जाता है उनके आकस्मिक निधन का समाचार मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई । धर्माणी अपने शोक संतप्त परिवार में माता कृष्णा देवी, पत्नी माया देवी, बेटा आशुतोष धर्मानी व बेटी शैलजा धर्मानी को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि कर्म देव धर्माणी के छोटे भाई महेंद्र धर्माणी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के ओएसडी के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। कर्म देव धर्माणी का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव करंगोड़ा में किया जाएगा।


स्थानीय विधायक राजेंद्र गर्ग व्यापार मंडल प्रधान हेम राज संख्यान राकेश चोपड़ा जोरावर सिंह पटियाल एपूर्व विधायक राजेश धर्माणी कश्मीर सिंह ठाकुर, अश्विनी रत वान, महेंद्र पाल रतवान अधिवक्ता संघ प्रधान संजय शर्मा ने शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed