{"_id":"5c94cc63bdec221420474527","slug":"evm-checking-in-three-phases-fro-loksabha-election-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव से पहले तीन फेज में होगी ईवीएम की चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव से पहले तीन फेज में होगी ईवीएम की चेकिंग
Sat, 23 Mar 2019 10:25 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 23 Mar 2019 10:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव से पहले हिमाचल में चुनाव आयोग तीन चरणों में ईवीएम की जांच करेगा। मशीनों में किसी भी तरह की गड़बड़ी से बचने के लिए आयोग ने यह फैसला लिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी को भी सचेत कर दिया गया है। हालांकि कई जिलों में पहले चरण में ईवीएम की जांच की जा चुकी है।
विज्ञापन
निर्वाचन अधिकारी को दूसरे फेज में ईवीएम की जांच पड़ताल करने को कहा गया है। ईवीएम मशीनें स्ट्रॉन्ग रूम में रखी गई हैं। आईटीबीपी और पुलिस के जवान इनकी निगरानी कर रहे हैं। इन मशीनों की जांच जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में होगी।
विज्ञापन
मौके पर विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। जांच के बाद एक-एक कर मशीनें चयनित स्थानों पर भेजी जाएंगी। हिमाचल लोकसभा चुनाव में इस बार 7723 मशीनें और वीवीपैट उपयोग में लाई जाएंगी। मशीन खराब होने की स्थिति में विकल्प के तौर पर और मशीनें भी रखी जाएंगी।
विज्ञापन
इन मशीनों की एक बार चेकिंग की जा चुकी है। अब दूसरे चरण की चेकिंग की जा रही है। चुनाव के दौरान मतदान दलों में 1 पीठासीन अधिकारी और 3 मतदान कर्मी तैनात होंगे। इसके अलावा पुलिस और आईटीबीपी के जवान अलग होंगे।