{"_id":"5d457cdf8ebc3e6cf231aa18","slug":"every-third-medicine-found-in-the-country-is-being-made-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस राज्य में बन रही देश में मिलने वाली हर तीसरी दवा, 40 हजार करोड़ है टर्नओवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस राज्य में बन रही देश में मिलने वाली हर तीसरी दवा, 40 हजार करोड़ है टर्नओवर
Sat, 03 Aug 2019 05:54 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 03 Aug 2019 05:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में मिलने वाली हर तीसरी दवा हिमाचल में निर्मित हो रही है। प्रदेश में फार्मा सेक्टर का टर्नओवर 40 हजार करोड़ रुपये जबकि कॉस्मेटिक सात हजार करोड़ रुपये है जो लगभग 705 दवा उद्योग कुशलतापूर्वक करते हैं। यह जानकारी शनिवार को एक दिवसीय कार्यशाला में राज्य दवा नियंत्रक नवनीत मरवाह ने दी।
विज्ञापन
बद्दी में हिमाचल दवा निर्माता उद्योग संघ (एचडीएमए) और लघु उद्योग भारती की ओर से सरकार के सहयोग से एक कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें दवा क्षेत्र में बदलावों और गुणवत्ता पर डेढ़ हजार कंपनियों ने मंथन किया। डिप्टी ड्रग कंट्रोलर मुनीष कपूर ने पूरे प्रदेश से आए 1500 दवा कंपनी प्रतिनिधियों को उद्योग स्थापित करने से लेकर दवा उत्पादों के पंजीकरण व लाइसेंस की जानकारी दी।
विज्ञापन
शिविर में दवा उत्पादकों को मंजूरी लेने, ऑनलाइन आवेदन करने, सुगम डाटा अपलोडिंग व सुरक्षा संबंधी कई तकनीकी पहलुओं से अवगत करवाया गया। डीडीसीआई आर चंद्रशेखर, बीके सामंतरे व सीडीएससीओ की एडीसी श्रद्धा श्रीवास्तव ने भी विनिर्माण रसायनज्ञ, विश्लेषणात्मक रसायनज्ञ व गुणवत्ता प्रभारियों को कई प्रकार की दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस अवसर पर एचडीएमए के प्रदेशाध्यक्ष राजेश गुप्ता, मुख्य सलाहकार सतीश सिंघल, उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, महामंत्री मनीष ठाकुर, कोषाध्यक्ष संजय शर्मा, लघु उद्योग भारती के प्रांत अध्यक्ष राजीव कंसल, एलयूवी फार्मा विंग के प्रदेश संयोजक चिरंजीव ठाकुर, देवेंद्र राणा, एडीसी गरिमा शर्मा, निशांत सरीन, सन्नी कौशल, कमलेश नायक, कपिल धीमान आदि मौजूद रहे।