फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Everest winner NSG commando Vivek Thakur got emotional after see his daughter first time

पहली बार बेटी को देख एवरेस्ट विजेता के छलके आंसू, घर पहुंचने पर भव्य स्वागत

Fri, 12 Jul 2019 09:33 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ददाहू (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ददाहू (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 12 Jul 2019 09:33 PM IST
विज्ञापन
Everest winner NSG commando Vivek Thakur got emotional after see his daughter first time
नएसजी कमांडो विवेक ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विश्व की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट फतह कर घर लौटे एनएसजी कमांडो विवेक ठाकुर के पहली बार अपनी ढाई माह की बेटी को देख आंसू छलक आए। शुक्रवार को सिरमौर जिले के ददाहू के बड़ोन गांव के विवेक जैसे ही घर पहुंचे, उनका जोरदार स्वागत हुआ।

विज्ञापन


विवेक और उनकी टीम ने 30 मई को अपना लक्ष्य हासिल किया। डेढ़ माह बाद छुट्टी मिलने पर वह जैसे ही घर पहुंचे उनकी मां के आंसू छलक गए। मां ने आरती उतारकर उनका स्वागत किया। विवेक ने बेटी को चूमा और उसे गले लगा लिया।
विज्ञापन


बता दें कि विवेक की बेटी सर्वेष्ठा ठाकुर का जन्म 22 अप्रैल को हुआ था। उस दौरान मिशन एवरेस्ट फतह पर थे। 30 मार्च को भारत सरकार के गृह सचिव राजीव गोबा ने 16 सदस्यीय टीम को तिरंगा और एनएसजी का ध्वज देकर दिल्ली से एवरेस्ट के लिए रवाना किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां ने पहले बेटे को सीने से लगाया, फिर तिलक किया

Everest winner NSG commando Vivek Thakur got emotional after see his daughter first time

विवेक भी इस टीम के सदस्य थे। दो माह तक 8848 मीटर ऊंची एवरेस्ट चोटी को फतह करके वह 31 मई को सुरक्षित बेस कैंप पहुंचे। डेढ़ माह बाद जब विवेक घर पहुंचे तो उनके युवा साथियों के साथ-साथ उनकी मां यशोधा देवी की खुशी का ठिकाना नहीं था।

मां ने पहले बेटे को सीने से लगाया, फिर तिलक किया। पत्नी प्रियंका ने भी उनकी आरती उतारकर उनका गृह प्रवेश करवाया। भाई कुलदीप ठाकुर और भाभी अंजना भी खुशी से फूली नहीं समा रही थीं।

नवयुवक मंडल बड़ोन के प्रधान निकुंज ठाकुर, महिला मंडल प्रधान मीरा देवी, नवदुर्गा आईटीआई बड़ोन के निदेशक इंद्र प्रकाश गोयल आदि युवाओं ने बड़ोन के प्रवेश द्वार पर विवेक का स्वागत कर उन्हें घर तक पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed