फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Environment Min gave clearance to Renuka Dam project felling of over 1,33,000 trees for reservoir of dam.

यहां सवा लाख पेड़ों पर चलेगी कुल्हाड़ी

Wed, 18 Feb 2015 09:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 18 Feb 2015 09:24 AM IST
विज्ञापन
Environment Min gave clearance to Renuka Dam project felling of over 1,33,000 trees for reservoir of dam.

पांच हजार करोड़ की लागत से बनने जा रही रेणुका बांध परियोजना को केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने सोमवार को मंजूरी दे दी है। बांध निर्माण में लगभग एक लाख 33 हजार पेड़ कटेंगे। मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही पहले चरण के भू-अधिग्रहण का काम शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


प्रोजेक्ट पर अब केवल ग्रीन ट्रिब्यूनल का फैसला आना बाकी है। लंबे समय से रेणुका बांध परियोजना की फाइल केंद्र के दो महकमों में अटकी हुई थी। 1982 में रेणुका बांध की महज 140 करोड़ लागत आंकी गई थी जो अब बढ़कर 5 हजार करोड़ से ज्यादा हो गई है। रेणुका बांध के दायरे में सिरमौर की 25 पंचायतें आएंगी।

विज्ञापन

2008 से डैम क्षेत्र में विकास कार्यों पर रोक

Environment Min gave clearance to Renuka Dam project felling of over 1,33,000 trees for reservoir of dam.

इसमें दीद बगड़, कोटला मोलर, पनार, लाणा भल्टा, पराड़ा, नेरी नावण, डिंबर, सैर तंदूला, काथली भरण, गवाही, संगड़ाह, रेड़ली, जरग, बाउनल काकोग, माइना गढ़ेल, रजाणा, जामू कोटी, ददाहू, खालाक्यार, बिरला, कटाह शीतला, पंजाहल, थाना कसोगा, कांडो कांसर और अंधेरी शामिल हैं। रेणुका बांध संघर्ष समिति के अध्यक्ष योगेंद्र कपिला का कहना है कि 2008 से डैम क्षेत्र में विकास कार्यों पर रोक है लेकिन अब मंत्रालय की मंजूरी के बाद बांध निर्माण को गति मिलेगी।

रेणुका बांध परियोजना के सीनियर मैनेजर आरपी वर्मा ने बताया कि रेणुका बांध परियोजना के प्रथम चरण को केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। अब विस्थापितों को मुआवजा, पेड़ों की कटिंग एवं अन्य छोटे-बड़े निर्माण कार्य शुरू हो जाएंगे। मैं खुद इस मामले को लेकर दिल्ली गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed