{"_id":"5b3cdda54f1c1b07278b4808","slug":"entrance-exam-for-deled-on-august-5-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएलएड के लिए इस दिन होगी प्रवेश परीक्षा, ऑनलाइन आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएलएड के लिए इस दिन होगी प्रवेश परीक्षा, ऑनलाइन आवेदन शुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Thu, 05 Jul 2018 11:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दो साल के डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजुकेशन (डीएलएड) के कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। पात्र उम्मीदवार बोर्ड की वेबसाइट पर 23 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
डीएलएड सीईटी-2018 पांच अगस्त को सूबे में स्थापित परीक्षा केंद्रों पर होगी। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन के लिए सामान्य जाति वर्ग के लिए 600 रुपये फीस निर्धारित की गई है। जबकि एससी, एसटी, ओबीसी और अक्षम अभ्यर्थियों को 400 रुपये शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. हरीश गज्जू ने बताया कि पांच अगस्त को बोर्ड प्रवेश परीक्षा लेगा। इसके लिए 23 जुलाई तक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा प्रदेश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में सुबह 11 से एक बजे तक ली जाएगी। इससे संबंधित जानकारी बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org पर डाल दी गई है।
विज्ञापन