फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Enjoy the journey on the fourlane from Mataur to Bhangwar from December, to Hamirpur in the new year

Fourlane: दिसंबर से मटौर से भंगवार, अगले साल हमीरपुर तक लीजिए फोरलेन पर सफर का आनंद

Sun, 03 Nov 2024 11:20 AM IST
Krishan Singh प्रवीण प्रकाश कुमार, धर्मशाला
प्रवीण प्रकाश कुमार, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 03 Nov 2024 11:20 AM IST
सार

राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण ने दिसंबर 2024 तक मटौर से ज्वालाजी की तरफ पड़ते भंगवार तक 1,100 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का लक्ष्य रखा है। 

विज्ञापन
Enjoy the journey on the fourlane from Mataur to Bhangwar from December, to Hamirpur in the new year
कांगड़ा में बाणगंगा पर फोरलेन के बने पुल - फोटो : संवाद

विस्तार

मटौर से 20 किमी दूर भंगवार तक इसी साल फोरलेन पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण ने दिसंबर 2024 तक मटौर से ज्वालाजी की तरफ पड़ते भंगवार तक 1,100 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का लक्ष्य रखा है। वर्तमान में इस पैकेज का 90 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। 10 फीसदी कार्य को दिसंबर से पहले पूरा करने के प्रयास जारी हैं। जबकि भंगवार से हमीरपुर तक अतिरिक्त 900 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे फोरलेन पर भी जून 2025 तक वाहनों की आवाजाही शुरू होने का दावा एनएचएआई और फोरलेन निर्माण कंपनी की ओर से किया जा रहा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Shimla Ropeway: देश के सबसे लंबे शिमला रोपवे के टेंडर किए आमंत्रित, चार साल में पूरा होगा प्रोजेक्ट

विज्ञापन

हमीरपुर तक जल्द फोरलने का निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश
एनएचएआई ने कंपनी को हमीरपुर तक जल्द फोरलने का निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। दरअसल एनएचएआई ने वर्ष 2023 में मटौर से भंगवार तक फोरलेन का कार्य शुरू करवाया था। इस कड़ी में भंगवार तक अंडरपास और फ्लाईओवर का कार्य पूरा हो चुका है। बाथू पुल से पहले टोल प्लाजा भी बन चुका है। दौलतपुर से तरसूह के बीच बनीं दो सुरंगों के छोर आपस में मिलने पर इसी साल 20 जुलाई को इसकी ब्रेकथ्रू सेरेमनी आयोजित की गई थी। अब सुरंग से मटौर के बीच फोरलेन का कुछ कार्य शेष बचता है, जिसे दिसंबर से पूर्व पूरा किया जाएगा। मटौर से हमीरपुर के बीच फोरलेन से महज 73 किलोमीटर का सफर होगा, जिससे लोगों के समय की भी बचत होगी। जबकि हमीरपुर से बिलासपुर के भगेड़ के बीच भी फोरलेन के लिए भूमि अधिग्रहण और निर्माण कार्य की प्रक्रिया मार्च 2025 तक पूरी होने की उम्मीद है।

तकीपुर में फुट ओवरब्रिज का गडकरी के समक्ष उठाया है मामला : काजल
कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक पवन काजल का कहना है कि ग्रामीणों की मांग पर तकीपुर में फुट ओवरब्रिज बनाने का मामला उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष उठाया है। उन्होंने जल्द फुट ओवरब्रिज बनाने का आश्वासन दिया है। दरअसल तकीपुर में राजकीय महाविद्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र समेत अन्य सरकारी कार्यालय हैं। खासकर बुजुर्ग, बीमार और छोटे बच्चों को फोरलेन क्रॉसिंग में समस्या आती है। दूरदराज के गांवों से यहां बसों में आने वाले विद्यार्थी भी जान खतरे में डालकर फोरलेन क्रॉस कर रहे हैं। इसलिए यहां पर फुट ओवरब्रिज बनना बहुत जरूरी है।
 

विज्ञापन

इसी साल होगी फोरलेन पर वाहनों की आवाजाही
मटौर से भंगवार के बीच इसी साल फोरलेन पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। जबकि भंगवार से हमीरपुर तक बन रहे फोरलेन क कार्य जून 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा। तकीपुर में फुट ओवरब्रिज बनाने की मांग स्थानीय विधायक की ओर से की गई है, लेकिन वहां 100 मीटर पर पहले ही अंडरपास बना हुआ है। फिर भी इस मामले को देखा जाएगा।-विक्रम सिंह मीणा, निदेशक, फोरलेन प्रोजेक्ट मटौर-शिमला

महज 20 से 25 मिनट लगेंगे
वर्तमान में वाहन से मटौर से भंगवार तक 23 किलोमीटर के सफर को तय करने में 45 मिनट लगते हैं, लेकिन बाणगंगा पर बने नए पुलों और सुरंग से यातायात बहाल होने के बाद पहुंचने में महज 20 से 25 मिनट लगेंगे। इसी तरह वर्तमान में मटौर से हमीरपुर पहुंचने में ढाई से तीन घंटे का समय लगता है, लेकिन फोरलेन के चालू होने से मटौर से हमीरपुर तक का सफर महज सवा घंटे में हो जाएगा। 150 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 630 मीटर लंबी कांगड़ा में बनी इन दोनों सुरंगों से वाहन चालकों का सफर करीब 8 किलोमीटर कम हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed